12.8 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeखेलफाइनल में फिसड्डी हैदराबाद... बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, KKR को मिला ये आसान...

फाइनल में फिसड्डी हैदराबाद… बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, KKR को मिला ये आसान टारगेट

Published on

चेन्नई,

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 सीजन का फाइनल मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जा रहा है. यह मैच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में हो रहा है, जिसमें हैदराबाद टीम के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. इसके बाद SRH टीम सिर्फ 114 रनों का छोटा टारगेट ही दे सकी.

मुकाबले में हैदराबाद टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, जो गलत साबित हुआ. टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और वो 18.3 ओवर में 113 रन बनाकर ढेर हो गई. इस मैच में केकेआर टीम के गेंदबाज पूरी तरह हावी नजर आए. उनके सामने हैदराबाद के लिए कप्तान पैट कमिंस ने 24 और एडेन मार्करम ही सबसे ज्यादा 20 रन बना सके हैं.

उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज 20 रनों का आंकड़ा नहीं छू सके. उनके बाद हेनरिक क्लासेन ने 16 रन बनाए. जबकि केकेआर टीम के लिए तेज गेंदबाज आंद्रे रसेल ने 3 विकेट झटके. जबकि मिचेल स्टार्क और हर्षित राणा ने 2-2 विकेट लिए. वैभव अरोड़ा, सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती को 1-1 विकेट मिला.

 

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...