21 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeभोपालरेप का आरोपी एनकाउंटर में गिरफ्तार, पुलिस ने पैर में गोली मारकर...

रेप का आरोपी एनकाउंटर में गिरफ्तार, पुलिस ने पैर में गोली मारकर पकड़ा

Published on

भिंड,

भिंड के मालनपुर थाना पुलिस ने एक एनकाउंटर में दुष्कर्म के आरोपी को धर दबोचा है. एनकाउंटर के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया. उपचार के लिए उसको गोहद के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. यह पूरा घटनाक्रम मालनपुर इलाके का है. इसकी शुरुआत मंगलवार को हुई थी.

मंगलवार को मालनपुर इलाके में एक युवती को घर में अकेला पाकर शिवम परिहार नाम का युवक घर के अंदर दाखिल हो गया. शिवम परिहार ने युवती के साथ दुष्कर्म किया और इसके बाद वहां से भाग गया. दुष्कर्म की वजह से युवती की हालत बिगड़ गई. उसे उपचार के लिए पहले गोहद अस्पताल में भर्ती करवाया गया और फिर वहां से ग्वालियर रेफर कर दिया गया.

दुष्कर्म के बाद फरार हो गया था आरोपी
इस मामले में पुलिस ने शिवम के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली थी और शिवम की तलाश शुरू कर दी थी. बुधवार को पुलिस को सूचना मिली कि शिवम मालनपुर में ही हिमालय फैक्ट्री के पास स्थित पहाड़ी की तरफ देखा गया है. इसी सूचना पर से पुलिस ने शिवम की घेराबंदी की. पुलिस को देखकर शिवम ने बंदूक से पुलिस पर गोली चला दी.

जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने की फायरिंग
आरोपी के गोली चलाने पर पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की. इसमें से एक गोली शिवम के पैर में लगी और वह घायल हो गया. इसके बाद पुलिस ने शिवम को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी को उपचार के लिए गोहद अस्पताल में भर्ती करवाया गया है और शिवम के पास से अवैध बंदूक और कारतूस भी पुलिस ने बरामद किया है.

बदमाश के पास से बंदूक बरामद
सौरभ कुमार एसडीओपी गोहद ने कहा कि मंगलवार को एक युवती के साथ दुष्कर्म की सूचना पुलिस को मिली थी. युवती को पहले गोहद और फिर ग्वालियर में उपचार के लिए भर्ती कराया गया. युवती के परिजनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धारा 376 के तहत एफआईआर दर्ज की गई. मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी अवैध हथियार के साथ हिमालय फैक्ट्री के आसपास देखा गया है. पुलिस ने सर्चिंग की तो आरोपी मिल गया. उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. जवाब में पुलिस ने भी फायर किया. आरोपी के पैर में गोली लगी. पुलिस ने उसे धर दबोचा. पुलिस ने उस से बंदूक भी बरामद की है.

Latest articles

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this