8.9 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeभोपालशर्मनाक : बच्चा प्रेमी का नहीं बल्कि उसके भाई का... DNA...

शर्मनाक : बच्चा प्रेमी का नहीं बल्कि उसके भाई का… DNA से खुला राज तो पुलिस भी पड़ गई सोच में

Published on

खंडवा

मध्य प्रदेश के खंडवा से एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। नाबालिग बिन ब्याही मां के केस में डीएनए टेस्ट की रिपोर्ट आ गई है। डीएनए टेस्ट की रिपोर्ट में जो खुलासा हुआ है, उसके बारे में जानकर आप सोच में पड़ जाएंगे। साथ ही उस परिवार को भी कोसेंगे जो आरोपी को बचाने के लिए दूसरे युवक को फंसा रहा था। डीएनए टेस्ट में सब कुछ साफ हो गया है। 13 साल की नाबालिग मां की बच्ची का पिता कोई और नहीं उसका बड़ा भाई है। रिपोर्ट आते ही पुलिस ने आरोपी बड़े भाई को गिरफ्तार कर लिया है।

ये है मामला
दरअसल, खंडवा में 13 साल की एक नाबालिग बच्ची ने खंडवा में बेटी को जन्म दिया था। यह पूरा मामला पदमनगर थाना क्षेत्र का है। इसके बाद लड़की ने अज्ञात के खिलाफ रेप का मामला दर्ज करवाया था। पुलिस पूछताछ में हर बार वह नई कहानी गढ़ती थी। उसने कुछ काल्पनिक नाम भी बताए, उन नामों का कोई वजूद नहीं था। पुलिस की तलाश में उस नाम कोई नहीं मिलता था तो नाबालिग मां कहती थी कि उसने चेहरा नहीं देखा है। पीड़िता ने 26 अप्रैल को बच्ची को जन्म दिया था।

ऐसे मिली पुलिस को सफलता
खंडवा पुलिस लगातार मामले की गुत्थी सुलझाने में लगी थी। वहीं, पीड़िता के परिवार के लोग पुलिस को गुमराह कर रहे थे। हर बार एक नई कहानी सुनाते थे। इस दौरान पुलिस को एक धन्ना नाम के लड़के के बारे में जानकारी मिली, जिससे लड़की अक्सर मिलने जाती थी। पुलिस ने धन्ना से पूछताछ की तो अहम जानकारी उसने दी। उसने बताया कि उसने कभी उसके साथ कुछ नहीं किया है। उसका भाई ही उसके साथ गलत काम करता था।

भाई ने कबूल कर लिया जुर्म
इसके बाद पुलिस ने पीड़िता के भाई को पकड़ा। उसके भाई ने पुलिस की सख्ती के बाद अपना गुनाह कबूल लिया। वहीं, परिजनों का कहना था कि बच्ची धन्ना की है। इसी गुत्थी को सुलझाने के लिए पुलिस ने डीएनए टेस्ट करवाया। बुधवार को डीएनए टेस्ट की रिपोर्ट आ गई है। इसमें यह पता चला है कि बच्ची का डीएनए धन्ना से नहीं, उसके भाई से मैच कर रहा है। ऐसे में बच्ची का पिता उसकी नाबालिग मां का भाई ही है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है।

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

बीएचईएल में AGM से GM पदोन्नति हेतु इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में वर्ष 2026 की पदोन्नति प्रक्रिया के अंतर्गत...

More like this

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

मध्य प्रदेश में जल्द हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार, दिग्गज मंत्रियों की होगी छुट्टी-शामिल हो सकते हैं कई चौंकाने वाले नाम!

भोपाल। पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को...

मध्य प्रदेश में लगातार बढ़ रहीं आत्महत्याएं, 15 हजार के आंकड़ों के साथ देश में तीसरे स्थान पर

भोपाल। मध्य प्रदेश में आत्महत्या के लगातार बढ़ते मामले सामाजिक और मानसिक स्वास्थ्य व्यवस्था...