10.9 C
London
Wednesday, May 6, 2026
HomeभोपालMP के रतलाम में गर्मी ने बरपाया चिड़िया-चमगादड़ों पर कहर, जगह-जगह पेड़...

MP के रतलाम में गर्मी ने बरपाया चिड़िया-चमगादड़ों पर कहर, जगह-जगह पेड़ के नीचे मृत मिले बेजुबान

Published on

रतलाम

देश के अधिकांश इलाकों में इस समय जानलेवा गर्मी पड़ रही है। बुधवार को दिल्ली के मुंगेशपुर में तो पारा 52 डिग्री तक रिकॉर्ड किया गया है। अब ऐसे मौसम की मार सबसे अधिक इंसानों के अलावा पशु-पक्षियों पर पड़ रही है। इस मौसम में खुद को जिंदा रख पाना भी उनके लिए एक चुनौती बन गई है।

मध्य प्रदेश के कई जिलों में तो पारा 46 डिग्री तक पहुंच गया है। हालात ये हैं कि पशु-पक्षी हीटस्ट्रोक का शिकार हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें आप देखेंगे कि नीचे जमीन पर चिड़िया और चमगादर मृत अवस्था में गिरे हुए हैं। हीटस्ट्रोक की वजह से उन्होंने अपनी जान गंवा दी है।

बेहाल हुए मासूम पक्षी
कई चमगादड़ों हीटस्ट्रोक की वजह से बेहोश होकर गिर गए हैं। वीडियो में वो तड़पते हुए नजर आ रहे हैं। यह वीडियो रतलाम का है। घने पेड़ों पर बैठे पक्षियों की ये हालत देखकर आपकी भी आत्मा कांप जाएगी। इस वीडियो को इंस्टाग्राम के हैंडल @ourmadhyapradesh पर शेयर किया गया है।

मध्य प्रदेश में पड़ रही प्रचंड गर्मी
इस वीडियो पर कई यूजर्स ने कमेंट भी किया है। ज्यादातर यूजर्स का कहना है कि ऐसी स्थिति में वीडियो बनाने की जगह तड़प रहे जीवों की मदद पहले करनी चाहिए। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश की बोलचाल की भाषा में मई के अंत में पड़ने वाली इस प्रचंड गर्मी को ‘नौतपा’ कहा जाता है जो 9 दिनों तक पड़ता है। इस साल यह 25 मई से 2 जून तक पड़ रहा है।

रेड अलर्ट घोषित
ऐसा माना जाता है कि सूर्य की किरणें सीधे-सीधे पड़ने के कारण 9 दिनों तक गर्मी बढ़ जाती है। बता दें कि मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के रतलाम, धार, राजगढ़ जिले में रेड अलर्ट जारी कर रखा है। लोगों को सावधान रहने और बचाव के जरूरी उपाय करने को कहा गया है।

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य : राज्यमंत्री कृष्णा गौर

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने मंगलवार को...