12.8 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयCPEC का भविष्य चीनी नागरिकों और निवेशों की सुरक्षा पर निर्भर, चीन...

CPEC का भविष्य चीनी नागरिकों और निवेशों की सुरक्षा पर निर्भर, चीन की पाकिस्तान को दो टूक

Published on

बीजिंग

चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (CPEC) के भविष्य पर सवाल उठने लगे हैं। चीन ने पाकिस्तान से दो टूक कहा है कि सीपीईसी का भविष्य चीनी नागरिकों और निवेश की सुरक्षा पर निर्भर है। दरअसल, पाकिस्तान में चीनी नागरिकों पर हमले लगातार बढ़ रहे हैं। इन हमलों को लेकर पाकिस्तान सरकार कोई भी प्रभावी कार्रवाई करने में विफल रही है। यहां तक कि पिछले कई हमलों में शामिल किसी भी आतंकवादी को पकड़ा नहीं जा सका है। पाकिस्तान का दावा है कि चीनी नागरिकों पर हमला करने वाले आतंकवादी अफगानिस्तान से आ रहे हैं। इसके बावजूद चीन इस बात को मानने को राजी नहीं है कि पाकिस्तान अपनी तरफ से भरपूर कोशिश कर रहा है।

चीन ने पाकिस्तान को दी चेतावनी
अब द डिप्लोमेट की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है, “चीनी राजदूत जियांग ज़ैडोंग और चीन के राष्ट्रीय विकास सुधार आयोग के उपाध्यक्ष ली चुनलिन के बीच हुई बैठकों में बीजिंग ने स्पष्ट रूप से बताया कि सीपीईसी का भविष्य चीनी नागरिकों और निवेशों की सुरक्षा पर निर्भर है।” संयुक्त सहयोग समिति की बैठकों से अवगत एक योजना मंत्रालय के अधिकारी ने कहा, “CPEC को लेकर चीनी लोगों में गुस्सा है। वे न तो सुरक्षा की कमी से खुश हैं और न ही 2018 से CPEC पर प्रगति की कमी से।” जून में औपचारिक लॉन्च से पहले CPEC-II पर काम शुरू हो चुका है, लेकिन कॉरिडोर पर सब कुछ ठीक नहीं है, क्योंकि CPEC की प्रगति से बीजिंग का असंतोष इसके भाग्य पर सवालिया निशान लगाता है।

अब सफाई दे रहा पाकिस्तान
रिपोर्ट के अनुसार, सरकारी अधिकारी आगे बताते हैं कि नागरिक और सैन्य नेतृत्व के पास सीपीईसी की किस्मत में तेजी से बदलाव दिखाने के लिए राजनीतिक इच्छाशक्ति है, जिससे जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को हालिया असफलताओं का दोष मढ़ा जा सकता है। इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ सरकार के तहत सीपीईसी की सुरक्षा से समझौता किया गया। तब पाकिस्तान ने सीपीईसी की शर्तों पर फिर से बातचीत करने की मांग की थी। इमरान खान के सलाहकार ने सार्वजनिक रूप से परियोजनाओं को “रोकने” का आह्वान किया था।

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...