16.2 C
London
Tuesday, May 5, 2026
HomeखेलT20 WC: ड्रॉप इन पिच, छोटा मैदान और बड़ा मुकाबला, ग्राउंड पर...

T20 WC: ड्रॉप इन पिच, छोटा मैदान और बड़ा मुकाबला, ग्राउंड पर ट्रॉफी के साथ रोहित शर्मा

Published on

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने न्यूयॉर्क के नवनिर्मित नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की तारीफ की है। रोहित और उनकी टीम को शनिवार को इसी मैदान पर बांग्लादेश के खिलाफ अभ्यास मैच खेलना है। यह टी-20 विश्व कप से पहले भारत का एकमात्र अभ्यास मैच है। अभ्यास मैच इसलिए भी अहम है क्योंकि भारत के मैच स्थानीय समयानुसार सुबह 10.30 पर शुरू होंगे और आईपीएल में दिन रात के मैच खेलने के बाद अब खिलाड़ियों को दिन के मैच की आदत डालनी होगी। हिटमैन ने कहा कि पांच जून को आयरलैंड के खिलाफ टी-20 विश्व कप के पहले मैच से पूर्व उनकी टीम को पिच और हालात के अनुकूल ढलना होगा।

रोहित शर्मा ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल से कहा, ‘हम हालात को समझने की कोशिश कर रहे हैं क्योंकि हम यहां पहले खेले नहीं हैं। उन्होंने कहा, ‘हम कोशिश यही करेंगे कि पांच जून को पहले मैच से पूर्व हालात के अनुकूल ढल सकें। मैदान और पिच का अनुभव लेने के साथ ही यहां लय भी पकड़ लेंगे। यह मैदान बहुत सुंदर दिख रहा है। यह खुला मैदान है और मैं बेकरारी से मैच के दिन का यहां का माहौल देखना चाहता हूं। मुझे यकीन है कि सभी टीमों के मैच देखने के लिए दर्शक भारी संख्या में यहां आएंगे।’

रोहित, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, शिवम दुबे, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल 26 मई को ही यहां पहुंच गए थे। बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने भी मैदान की तारीफ की, लेकिन वह कुछ दिन पहले अमेरिका के हाथों श्रृंखला में हार भूले नहीं होंगे। अमेरिका ने बांग्लादेश को तीन मैचों की टी-20 श्रृंखला में 2-1 से हराया था। शांतो ने कहा, ‘मैं ईमानदारी से कहूं तो सोचा नहीं था कि ऐसा कुछ होगा। हमने सोशल मीडिया पर यह मैदान देखा था और हम यहां खेलने को लेकर बेताब हैं।’

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...