14.7 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeराज्यबिहार में काउंटिंग से पहले JDU नेता की हत्या, नालंदा लोकसभा चुनाव...

बिहार में काउंटिंग से पहले JDU नेता की हत्या, नालंदा लोकसभा चुनाव में बने थे पोलिंग एजेंट

Published on

बिहारशरीफ

बिहार के नालंदा जिले के परवलपुर थाना क्षेत्र के गांव मौआ में सोमवार तड़के जनता दल-यूनाइटेड (जद-यू) के एक नेता की कुछ अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान अनिल कुमार (62) के रूप में हुई है, जिन्होंने नालंदा लोकसभा सीट पर एक जून को हुए मतदान के लिए अपनी पार्टी के खातिर पोलिंग एजेंट के तौर पर काम किया था। पुलिस के अनुसार घटना सोमवार सुबह करीब साढ़े चार बजे की है, जब अनिल कुमार सैर के लिए निकले थे। तभी कुछ हथियार बंद अज्ञात लोगों ने पहले मारपीट की, फिर चाकू घोंप दिया।

इलाज के दौरान अनिल कुमार ने तोड़ा दम
नालंदा के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने कहा, ‘अनिल कुमार के परिजन उन्हें निकटतम अस्पताल ले गए, जहां से उन्हें जिला सरकारी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।’ उन्होंने कहा, ‘सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। घटना की वजह फिलहाल पता नहीं चल पाई है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया और आरोपियों की तलाश की जा रही है।’

मतदान के दिन JDU और विपक्षी पार्टी में हुई थी झड़प: पुलिस
पुलिस ने बताया कि मतदान के दिन जेडीयू और विपक्षी पार्टी के समर्थकों के बीच झड़प हुई थी। बता दें, पिछले कुछ हफ्तों में राज्य के विभिन्न हिस्सों से चुनाव बाद हिंसा की कई घटनाएं सामने आई हैं। सारण में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पटना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद रामकृपाल यादव के काफिले पर हमला किया गया।

हार के डर से बौखलाए राजद और सीपीआई: श्रवण कुमार
वहीं इस घटना पर जेडीयू के वरिष्ठ नेता एवं बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने सोमवार को कहा कि यह घटना चौंकाने वाली और बेहद निंदनीय है। उन्होंने कहा, ‘हमारे पोलिंग एजेंट (अनिल कुमार) की हत्या यह साबित करती है कि हार के डर से बौखलाए विपक्षी पार्टी के नेता, खासकर राष्ट्रीय जनता दल और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन, हिंसा पर उतारू हो गए हैं। हत्या के आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।’मंत्री ने कहा, ‘महागठबंधन के नेता घबराए हुए हैं। चार जून को उनका सफाया हो जाएगा।’ श्रवण कुमार 1995 से नालंदा निर्वाचन क्षेत्र से विधायक हैं।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this