14.7 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeराज्यलोकसभा चुनाव के रिजल्ट 'इंडिया' गठबंधन के पक्ष में नहीं आए तो...

लोकसभा चुनाव के रिजल्ट ‘इंडिया’ गठबंधन के पक्ष में नहीं आए तो क्या होगी बड़ी वजह? DMK नेता ने सब बताया

Published on

चेन्नै

लोकसभा चुनाव 2024 के रिजल्ट कल यानी 4 जून को आएंगे। इससे पहले चुनाव परिणाम को लेकर राजनीति शुरू हो गई है। द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (डीएमके) के संगठन सचिव आरएस भारती ने सोमवार को कहा कि यदि लोकसभा चुनाव के परिणाम ‘इंडिया’ गठबंधन के पक्ष में नहीं आये तो इसके लिए गठबंधन में शामिल कुछ नेताओं के बीच एकता की कमी जिम्मेदार होगी। डीएमके नेता ने कहा कि मतगणना के दौरान मौजूद पार्टी के एजेंटों को सतर्क रहने की जरूरत है। कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव के दौरान हार-जीत का अंतर काफी कम रहा है।

सहयोगियों के साथ तालमेल में कमी
डीएमके नेता भारती ने कहा कि द्रमुक ने विपक्षी गठबंधन के सहयोगियों के साथ तालमेल बिठाया और ‘इंडिया’ ब्लॉक के हितों को ध्यान में रखते हुए 2019 में 24 सीटों की जगह 2024 में 21 सीटों पर ही चुनाव लड़ा। उन्होंने कहा कि यदि कुछ प्रतिकूल होता है तो इसका कारण कुछ दलों और नेताओं का ‘इंडिया’ ब्लॉक के हितों को दरकिनार करते हुए गठबंधन के दूसरे सहयोगियों के साथ तालमेल न बिठाना होगा।

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने काफी मेहनत की
उन्होंने इस संबंध में पश्चिम बंगाल और केरल का उदाहरण दिया। डीएमके नेता ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने काफी मेहनत की थी और उनकी रैलियों में बड़ी संख्या में लोग आ रहे थे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के हाई वोल्टेज चुनाव-प्रचार के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने प्रचार कार्यक्रम में बदलाव करना पड़ा। डीएमके अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में एनडीए का घटक रहा था।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this