9.1 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeराज्यमहाराष्ट्र : तेज रफ्तार कार ने ली 3 की जान, हवा में...

महाराष्ट्र : तेज रफ्तार कार ने ली 3 की जान, हवा में उछलकर दूर गिरे लोग

Published on

कोल्हापुर,

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में सोमवार दोपहर एक अनियंत्रित सैंट्रो कार ने 5 बाइक सवारों को टक्कर मार दी. इस हादसे में कार ड्राइवर वसंत चव्हाण समेत तीन लोगों की मौत हो गई. हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे का CCTV फुटेज भी सामने आया है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. साथ ही घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया.

घटना साइबर चौक पर हुई. यहां दोपहर करीब 2.30 बजे शिवाजी यूनिवर्सिटी की तरफ से आ रही तेज रफ्तार सैंट्रो कार ने पांच बाइक सवारों को टक्कर मार दी और एक सिग्नल पोल भी तोड़ दिया. हादसे में 6 लोग घायल हुए हैं. वहीं, हादसे में 72 वर्षीय सैंट्रो ड्राइवर वसंत चव्हाण, 8 महीने के एक बच्चे और 16 वर्षीय हर्षद पाटिल की मौत हो गई. हर्षद ने हाल ही में 10वीं की परीक्षा दी थी.

मामले में पुलिस अधीक्षक ने कही ये बात
पुलिस अधीक्षक महेंद्र पंडित ने बताया कि यह भीषण सड़क हादसा आज दोपहर 2.30 बजे साइबर चौक पर हुआ. हादसे के बाद सैंट्रो कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. सैंट्रो कार चला रहे वसंत चव्हाण के सिर पर पट्टी बंधी हुई थी. संभावना है कि गाड़ी चलाते समय उसे चक्कर आ गया होगा और इस कारण वह वाहन से नियंत्रण खो बैठा होगा.

हादसे में 8 महीने के बच्चे समेत 3 की मौत’
पुलिस अधीक्षक ने आगे बताया इस भीषण हादसे से साइबर चौक पर अफरातफरी मच गई. इस हादसे में कुछ बाइक सवार और एक छोटा टेंपो बाल-बाल बच गया. इस हादसे में 8 महीने के एक बच्चे की भी जान चली गई. हादसे में बच्चे की मां मामूली रूप से घायल हो गई. हादसे में घायलों को नजदीकी वरुण अस्पताल, सिटी अस्पताल और सीपीआर में ले जाया गया. इलाज के दौरान 16 साल के हर्षद पाटिल की मौत हो गई. हर्षद ने हाल ही में 10वीं की परीक्षा दी थी.

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this