9.1 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeराज्यउत्तर प्रदेश : बाथरूम में लगाया कैमरा, ब्लैकमेल कर कारोबारी की बेटी...

उत्तर प्रदेश : बाथरूम में लगाया कैमरा, ब्लैकमेल कर कारोबारी की बेटी से नौकर ने कई बार किया रेप

Published on

लखनऊ ,

उत्तर प्रदेश के लखनऊ से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां पीजीआई थाना क्षेत्र में रहने वाले एक कारोबारी के घर काम करने वाले नौकर ने बाथरूम में कैमरा लगाकर उनकी बेटी के नहाते हुए आपत्तिजनक वीडियो बनाए. फिर लड़की को ब्लैकमेल कर उसके साथ रेप किया. पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया.

वेल्डिंग कारोबारी ने अपने कामकाज के लिए दानिश नाम के युवक को नौकरी पर रखा था. विश्वास पर कारोबारी ने दानिश को अपने घर पर रहने के लिए एक कमरा भी दे दिया. वह कारोबारी की बेटी पर गलत नजर रखने लगा और चोरी से बाथरूम में स्पाई कैमरा लगा दिया. इस दौरान उसने बाथरूम में नहाते हुए लड़की के कुछ आपत्तिजनक वीडियो बना लिए और उसे ब्लैकमेल कर रेप करने लगा. पुलिस द्वारा लड़की की काउंसलिंग भी कराई जा रही है.

बाथरूम कैमरा लगाकर बनाए लड़की के अश्लील वीडियो
जिसकी वजह से लड़की डिप्रेशन में रहने लगी, तबीयत बिगड़ने पर उसने आपबीती अपनी मां को बताई. जब परिजनों ने दानिश से वीडियो डिलीट करने के लिए कहा तो उसने इसके एवेज में रुपये की डिमांड करने लगा. साथ ही उसने धमकी भी दी कि वह वीडियो सोशल मीडिया और उनके रिश्तेदारों के पास वायरल कर देगा.

अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किया कई बार रेप
इसके बाद पीड़िता की मां ने स्थानीय थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई और पुलिस ने आरोपी दानिश को गिरफ्तार कर लिया. एसएचओ पीजीआई बृजेश चंद्र तिवारी ने बताया कि दानिश के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 66 आईटी एक्ट 384 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this