16 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयएमपी का दिया था सटीक अनुमान पर लोकसभा में क्यों फेल हो...

एमपी का दिया था सटीक अनुमान पर लोकसभा में क्यों फेल हो गया फलोदी सट्टा बाजार?

Published on

नई दिल्ली

लोकसभा चुनाव के नतीजों से एक दिन पहले 3 जून की शाम तक किसी को अंदाजा नहीं था कि अगले दिन आने वाला रिजल्ट इस तरह चौंकाएगा। लगभग सभी एग्जिट पोल बीजेपी को छप्पर फाड़ सीटें दे रहे थे। यहां तक कि कुछ एग्जिट पोल ने बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को 400 का आंकड़ा छूते हुए भी बताया। खुद बीजेपी के नेता मान रहे थे कि पीएम मोदी का करिश्मा चलेगा और उन्हें बहुमत से ज्यादा सीटें मिलेंगी। लेकिन, 4 जून को जब चुनाव परिणाम आया तो सारे दावे फुस्स हो गए। एग्जिट पोल गलत साबित हुए। यहां तक कि हर चुनाव में भविष्यवाणी करने वाला राजस्थान का मशहूर फलोदी सट्टा बाजार भी फेल निकला।

फलोदी सट्टा बाजार चुनाव, क्रिकेट मैच और मौसम के पूर्वानुमान के मामले में सटीक भविष्यवाणी के लिए जाना जाता है। इस बार फलोदी सट्टा बाजार ने देश और राजस्थान दोनों के लिए बीजेपी की सीटों को लेकर भविष्यवाणी की थी। हालांकि, दोनों ही जगह फलोदी सट्टा बाजार गलत साबित हुआ। मतगणना से एक दिन पहले सोमवार देर रात तक फलोदी सट्टा बाजार बीजेपी को 303 से लेकर 306 सीटें तक दे रहा था। अपनी इस भविष्यवाणी पर सट्टा बाजार ने 1:1 का भाव रखा था। इसका मतलब था कि 1 रुपये का दांव लगाने पर 1 रुपये का फायदा मिलेगा।

राजस्थान की सीटों पर भी खेला गया दांव
बीजेपी के साथ-साथ इसी तरह फलोदी सट्टा बाजार ने कांग्रेस को लेकर भी भविष्यवाणी की थी। सट्टा बाजार का अनुमान था कि कांग्रेस के खाते में 61 से 63 सीटें जाएंगी। कांग्रेस के लिए भी फलोदी सट्टा बाजार में 1:1 का भाव रखा गया था। देशभर की सीटों के अलावा फलोदी सट्टा बाजार में राजस्थान की सीटों पर भी दांव लगाए गए। सट्टा बाजार ने राजस्थान में बीजेपी के लिए ज्यादा से ज्यादा 20 और कम से कम 19 सीटों का अनुमान लगाया। वहीं, कांग्रेस के लिए सट्टा बाजार की भविष्यवाणी 6 सीटें रख रही थी

हर जगह निकल गई सट्टा बाजार की हवा
4 जून को नतीजे घोषित हुए तो बीजेपी को केवल 240 सीटें मिलीं। इसके अलावा राजस्थान की 25 में से बीजेपी 14 सीटें ही जीत पाई। कांगेस ने टोटल 99 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल की। राजस्थान में उसे 8 सीटें मिलीं। इस तरह फलोदी सट्टा बाजार बीजेपी और कांग्रेस दोनों की सीटों का अंदाजा लगाने में फेल निकला। ना उसकी भविष्यवाणी राजस्थान के लिए सही निकली और ना ही देश की 543 लोकसभा सीटों के मामले में। आखिर क्या वजह रही कि जिस फलोदी सट्टा बाजार ने मध्य प्रदेश विधानसभा की सीटों के लिए एकदम सटीक भविष्यवाणी की, वो लोकसभा चुनाव में धराशाई हो गया।

क्या है फलोदी सट्टा बाजार के फेल होने की वजह
फलोदी सट्टा बाजार पर करीबी नजर रखने वाले एक सट्टेबाज का कहना है कि आखिरी मिनट तक बाजार में ऐसा कोई संकेत नहीं था कि बीजेपी 300 से कम सीटें जीतेगी। सट्टा बाजार के सर्वे में अगर 7-8 सीटों का ही अंतर आ जाए, तो बहुत बड़ी बात होती है। एक और सट्टेबाज ने इस बारे में बताया कि सट्टा बाजार में राजनीतिक जानकारी के कई मजबूत सोर्स हैं। यहां बड़ी और प्रमुख राजनीतिक पार्टियों से जुड़े लोग शामिल हैं। सट्टा बाजार इनसे मिले इनपुट के आधार पर ही भाव तय करता है। हालांकि, ट्रेंड के हिसाब इसमें उतार-चढ़ाव चलता रहता है।

ट्रेंड्स के आधार पर भाव तय करता है सट्टा बाजार
इस सट्टेबाज ने आगे बताया, ‘लोकसभा चुनाव से दो महीने पहले जब फलोदी सट्टा बाजार खुला था, तो बीजेपी के लिए काफी कम सीटों का अनुमान लगाया गया था। हालांकि, अप्रैल के बीच में आते-आते ये संख्या बढ़ गई। सट्टेबाजों को उम्मीद थी कि बीजेपी ज्यादा से ज्यादा 325 और कम से कम 322 सीटें जीतेगी, और वो उसी के मुताबिक सट्टा स्वीकार कर रहे थे। हालांकि इसका मतलब ये नहीं है कि सभी सट्टेबाज हार गए। कुछ ने बीजेपी पर दांव लगाया था और कुछ ने कांग्रेस पर। बाजार केवल ट्रेंड्स के आधार पर भाव तय करता है। फलोदी सट्टा बाजार किसी भी सट्टेबाज पर असर डालने के लिए काम नहीं करता। लोग जैसा चाहें वैसा दांव लगा सकते हैं।’

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...