5 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराज्यकंगना को थप्पड़ मारने पर महिला CISF के खिलाफ क्या होगी कार्रवाई?...

कंगना को थप्पड़ मारने पर महिला CISF के खिलाफ क्या होगी कार्रवाई? जानिए क्या कहता है कानून

Published on

चंडीगढ़

हिमाचल प्रदेश की मंडी से बीजेपी सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर एक CISF महिला कर्मी थप्पड़ जड़ दिया। जानकारी के मुताबिक, कंगना और महिला सुरक्षा कर्मी दोनों की आपस में बहस हुई। जिसके बाद महिला सुरक्षा कर्मी ने कंगना को थप्पड़ जड़ दिया। ऐसे में आइए हम यह जानने की कोशिश करते हैं कि अगर कोई शख्स किसी को थप्पड़ मारता है तो उसके लिए कानून के मुताबिक सजा का क्या प्रावधान है।

थप्पड़ मारने पर कितने साल हो सकती है जेल?
कानून के मुताबिक, किसी को थप्पड़ मारना अपराध है। इस तरह के मामलों में IPC के सेक्शन 323 के तहत केस दर्ज करती है। IPC के सेक्शन 323 के तहत अगर कोई अपनी इच्छा से किसी को चोट या नुकसान पहुंचाता है, तो ऐसा करने पर उसे एक साल की जेल हो सकती है। साथ ही 1 हजार रुपये का जुर्माना या दोनों की सजा हो सकती है, लेकिन अगर ये बात सामने आती है कि किसी ने बदसलूकी की और फिर ये घटना हुई तो कोर्ट सजा को बदल भी सकती है या केस को खारिज भी कर सकती है।

हमला प्रतिकात्मक है तो?
अगर कोई शख्स किसी दूसरे व्यक्ति को भयभीत करने के लिए आपराधिक बल या प्रतीकात्मक हमला करता है, जिससे किसी भी प्रकार की क्षति नहीं होती, परंतु पीड़ित व्यक्ति घबराहट महसूस करता है तब भी ऐसा करने वाला IPC के सेक्शन 358 के तहत दोषी माना जाएगा।

पहले क्या होता था?
पहले इस तरह की घटनाओं पर पुलिस CRPC की दफा 107/51 के तहत निवारक कार्रवाई करती थी। इसके तहत आरोपी को डयूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाता था, जहां मौके पर ही 1 साल तक नेक चाल-चलन की चेतावनी देकर रिहा कर दिया जाता था।

…जब नाना पाटेकर ने जड़ दिया था युवक को थप्पड़
इसी से मिलता-जुलता एक मामला नाना पाटेकर की फिल्म की शूटिंग के दौरान देखने को मिला था। नाना पाटेकर की एक फिल्म आ रही है। नाम है- जर्नी। इस फिल्म की शुरुआत एक भक्ति गाने से होनी है। गाने की शूटिंग वाराणसी के दशाश्वमेध मार्ग पर हो रही थी। नाना एक सीन के शूट के लिए दशाश्वमेध मार्ग पर खड़े थे, जो शूटिंग हो रही थी उसमें नाना पाटेकर को मार्केट में घूमते हुए दिखाना था।

इसी दौरान एक युवक नाना के बगल में आ कर खड़ा हो गया और सेल्फी लेने लगा। इतने में नाना पाटेकर को गुस्सा आ गया और उन्होंने युवक को थप्पड़ जड़ दिया, जिसके बाद मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने युवक को शूटिंग स्थल से बाहर कर दिया फिर दोबारा शूटिंग शुरू हुई। फिल्म के डायरेक्टर ने थप्पड़ मारने को फिल्म की सीन बताया है।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this