5.6 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीय‘अगले चुनाव में फिर उसको गाली खानी है’, मुख्य चुनाव आयुक्त बोले-...

‘अगले चुनाव में फिर उसको गाली खानी है’, मुख्य चुनाव आयुक्त बोले- उसका जन्म ही ऐसे मुहूर्त में हुआ

Published on

नई दिल्ली

लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आ चुके हैं। आदर्श चुनाव आचार संहिता भी चुनाव आयोग ने हटा ली है। इस बीच मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने ईवीएम को लेकर गुरुवार को बयान दिया है। उन्होंने EVM से जुड़े सवाल पर कहा कि उसे आराम करने दो अगले चुनाव में फिर वह गाली खाएगी।

इलेक्शन कमीशन चीफ राजीव कुमार से जब पूछा गया कि EVM को लेकर पहले कई सवाल उठ रहे थे कि गड़बड़ी है, रिजल्ट बदल सकते हैं। इस पर आप क्या कहेंगे? इस सवाल के जवाब में चीफ इलेक्शन कमीशन चीफ राजीव कुमार ने कहा, ‘अब तो सबके सामने है, सभी को पता है तो उस बेचारी (EVM) को क्यों पीटना है। उससे दूर रहते हैं। थोड़े दिन उसको भी आराम करने दीजिए। नेस्ट इलेक्शन तक आराम करेगी फिर बाहर आएगी।’

राजीव कुमार ने कहा, ‘फिर वो (EVM) उसी तरीके उठेगी, बैट्री बदलेंगे। फिर उसके पेपर बदलेंगे फिर अगले चुनाव में वो गाली खाएगी। उसके बाद फिर से वो रिजल्ट अपने से दिखाएगी।’ उन्होंने कहा कि पिछले 20-22 चुनाव से वो (EVM) अपने रिजल्ट ऐसे ही दिखा रही है। सरकारें कई राज्यों में बदलती चली जाती हैं।

इलेक्शन कमीशन चीफ ने कहा कि शायद उसका मुहूर्त ही ऐसा था कि जब उसका जन्म हुआ था कि उसको गाली खानी हैं, लेकिन वो बहुत भरोसेमंद चीज है, वो हर प्रकार से तटस्थ हो चुकी है और वो अपना काम करती रहती है।जयराम रमेश के सवाल उठाने पर राजीव कुमार ने कहा कि अब चुनाव के रिजल्ट आ गए हैं। अब हम MCC को अभी एक घंटे में अंदर उठा देंगे। अब उसकी विवेचना या उसके बारे में बात करने से कोई फायदा नहीं है।

बता दें, विपक्षी नेताओं ने चुनाव आयोग को इसे लेकर शिकायत भी दर्ज कराई थी। पिछले कुछ चुनावों में विपक्ष EVM पर सवाल उठाते आ रहा है। हालांकि चुनाव आयोग कई बार साफ कर चुका है कि EVM से छेड़छाड़ संभव नहीं है। लेकिन इस बार लोकसभा चुनाव के जैसे नतीजे आए हैं, उसके बाद विपक्ष ने EVM पर सवाल नहीं खड़े किए। ऐसा कई सालों बाद हुआ है, जब EVM बेदाग रही है। इसे लेकर मुख्य चुनाव आयोग ने भी तंज कसा है।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...