5.6 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराज्यक्या लोकसभा नतीजे के बाद हवा का रुख बदल गया? अजित दादा...

क्या लोकसभा नतीजे के बाद हवा का रुख बदल गया? अजित दादा की बैठक में 5 MLA गायब, कई के पवार गुट में जाने की चर्चा

Published on

मुंबई:

लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी में फूट के कारण दल और सिंबल गंवाने के बाद वरिष्ठ नेता शरद पवार ने लोकसभा चुनाव में शानदार सफलता हासिल की है। उन्होंने विदर्भ, पश्चिम महाराष्ट्र, उत्तर महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और मुंबई (भिवंडी) जैसे सभी रीजन से जीत हासिल की। शरद पवार को मिली कामयाबी के बीच चर्चा है कि उनका साथ छोड़कर अजित पवार के साथ आने वाले कुछ विधायक घर वापसी कर सकते हैं। इस बात की झलक गुरुवार को अजित पवार की ओर से बुलाई गई बैठक में दिखी। अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी के 41 विधायकों में से पांच विधायकों ने अलग-अलग कारणों का हवाला देते हुए बैठक का बहिष्कार किया। लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद बीजेपी समेत अपने सहयोगी दलों के खिलाफ लोगों के गुस्से को देखते हुए और जनता की अदालत में शरद पवार के ‘सच्चे राष्ट्रवादी’ साबित होने के बाद दादा के विधायकों में बेचैनी है। राजनीतिक हलके में यह भी चर्चा शुरू हो गई है कि वह घर वापसी के लिए सिग्नल का इंतजार कर रहे हैं।

हार पर मंथन को लेकर बैठक
लोकसभा चुनाव में हार पर मंथन करने के लिए पार्टी अध्यक्ष अजित पवार ने गुरुवार को मंत्रियों और विधायकों की बैठक बुलाई। बैठक में एनसीपी उम्मीदवारों की हार के कारणों का पता लगाने और उन पर चर्चा कर भविष्य में होने वाली गलतियों को सुधारने पर चर्चा हुई। लेकिन पार्टी के 5 विधायकों ने अलग-अलग कारण बताकर इस अहम बैठक का बहिष्कार कर दिया। इसलिए लोकसभा नतीजे के बाद इस बात की चर्चा तेज हो गई है कि आखिर दादा गुट के विधायकों के मन में क्या चल रहा है? वहीं रोहित पवार के इस दावे के बाद कि वहां के कई लोगों ने हमसे संपर्क किया है। इन चर्चाओं को और हवा मिल गई है।

कौन से पांच विधायक?
अजित पवार गुट के मंत्रियों की बैठक ‘देवगिरी’ बंगले पर हुई। इसके बाद मुंबई के ट्राइडेंट होटल में सभी विधायकों की बैठक हुई। इस बैठक से विधायक धर्मराव बाबा अत्राम, नरहरि जिरवाल, सुनील टिंगरे, अन्ना बनसोडे और राजेंद्र शिंगणे अनुपस्थित रहे। जानकारी यह भी सामने आ रही है कि इनमें से ज्यादातर विधायकों ने पार्टी को पहले ही सूचित कर दिया था कि वे बैठक में शामिल नहीं हो सकते। बताया गया है कि धर्मराव बाबा अत्राम और राजेंद्र शिंगणे बीमारी के कारण, जिरावल विदेश यात्रा के कारण और सुनील टिंगरे और अन्ना बंसोडे व्यक्तिगत कारणों से बैठक से अनुपस्थित थे।

देवगिरी’ आवास पर वरिष्ठ नेताओं की बैठक
इससे पहले अजित पवार की अध्यक्षता में देवगिरी स्थित सरकारी आवास पर पार्टी के शीर्ष नेताओं की बैठक हुई। इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सांसद प्रफुल्ल पटेल, प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल, सहकारिता मंत्री दिलीप वलसे पाटिल, चिकित्सा शिक्षा मंत्री हसन मुश्रीफ, पूर्व विधान परिषद अध्यक्ष विधायक रामराजे नाइक निंबालकर, कृषि मंत्री धनंजय मुंडे शामिल थे। राहत, पुनर्वास और आपदा प्रबंधन मंत्री अनिल पाटिल, खेल और युवा कल्याण मंत्री संजय बनसोडे, महिला और बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे और अन्य मंत्री भी उपस्थित थे।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...