10.6 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराज्यअयोध्यावासियों को गालियां देने वाला 'कंटेंट क्रिएटर' गिरफ्तार, कन्हैया को मारा था...

अयोध्यावासियों को गालियां देने वाला ‘कंटेंट क्रिएटर’ गिरफ्तार, कन्हैया को मारा था थप्पड़

Published on

गाजियाबाद ,

फैजाबाद लोकसभा सीट से बीजेपी की हार को लेकर अयोध्यावासियों को गाली देने वाले आरोपियों को गाजियाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. हिंदू रक्षा दल से जुड़े आरोपियों में से एक दक्ष चौधरी कांग्रेस प्रत्याशी कन्हैया कुमार को थप्पड़ मारकर चर्चा में आया था.

दरअसल, लोकसभा चुनाव के नतीजों में भारतीय जनता पार्टी को सबसे बड़ा झटका उत्तर प्रदेश में लगा है. और इसमें भी फैजाबाद सीट पर, जिसके तहत राम नगरी अयोध्या भी आती है. यहां समाजवादी पार्टी अवधेश प्रसाद ने करीब 55 हजार वोटों से जीत दर्ज की है. अयोध्या सीट हारने पर कथित तौर पर हिंदू संगठनों से जुड़े लोग और तमाम हमख्याल सोशल मीडिया यूजर्स अगल-अलग तरीके से अपनी बात रख रहे हैं, हार जीत को लेकर अपने अपने दावे कर रहे हैं, तो उन्हीं में से कई लोग अयोध्या के मतदाताओं के लिए अभद्र टिप्पणियां कर रहे हैं.

सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में मतदाताओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करने की नीयत से अभद्र टिप्पणी की गई है. इसका तत्काल संज्ञान लेकर थाना टीला मोड पर केस दर्ज कर दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार लिया गया है. जरूरी कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

इससे पहले, हिंदू रक्षा दल से जुड़ा आरोपी दक्ष चौधरी उत्तर पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस और इंडिया ब्लॉक प्रत्याशी कन्हैया कुमार को थप्पड़ मारकर चर्चा में आया था. थाना उस्मानपुर इलाके में दक्ष चौधरी ने चुनाव प्रचार करने निकले कन्हैया कुमार को फूल माला पहनाने के बहाने थप्पड़ जड़ दिया था.

गौरक्षक होने का दावा करते हैं आरोपी
आरोपी दक्ष चौधरी गौरक्षक होने का दावा तो करता ही है, साथ में ऑनलाइन कपड़े का काम भी करता है. वहीं, आरोपी अन्नू चौधरी गौरक्षक होने के अलावा कोई काम नहीं करता है. दोनों दिल्ली के रहने वाले हैं. दोनों का कहना है वह 3-4 गौशाला चला रहे हैं.

दक्ष चौधरी है इंस्टाग्राम इनफ्लुएंसर
गौरक्षा के लिए और धर्म के लिए काम कर रहे हैं. दक्ष के इंस्टाग्राम पर करीब 4 लाख फॉलोअर्स हैं, तो वहीं अन्नू चौधरी के इंस्टाग्राम पर 12.4 हजार फॉलोअर्स हैं. दोनों को गाजियाबाद पुलिस एक बार शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर चुकी है.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this