12 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeराज्यमुख्तार अंसारी के विधायक बेटे अब्बास को मिली कस्टडी पैरोल, कासगंज से...

मुख्तार अंसारी के विधायक बेटे अब्बास को मिली कस्टडी पैरोल, कासगंज से आ रहा गाजीपुर जेल, जानिए वजह

Published on

गाजीपुर

कासगंज जेल में बंद मुख्तार अंसारी के विधायक बेटे अब्बास अंसारी को सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर पैरोल मिली हैं। अब्बास शनिवार 8 जून को कासगंज जेल से गाजीपुर के लिए रवाना हो गया। अब्बास को 4 दिन की पैरोल मिली है, उसे कोर्ट से गाजीपुर में अपने पिता की मृत्यु के बाद होने वाली प्रार्थना सभा में शामिल होने के लिए पैरोल दी गई है। इससे पहले अब्बास अंसारी को 10 अप्रैल को पिता मुख्तार अंसारी के फातिहा में शामिल होने के लिए कस्टडी पैरोल मिली थी।

मऊ सदर से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के सिंबल पर से विधायक अब्बास अंसारी वर्तमान में उत्तर प्रदेश की कासगंज जेल में बंद है। अब्बास अंसारी को सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर पैरोल मिली है। इस दौरान अब्बास अंसारी 10 जून को अपने पिता मुख्तार अंसारी की स्मृति में आयोजित प्रार्थना सभा में हिस्सा लेगा।वह गाजीपुर में पिता की मृत्यु के बाद कस्टडी पैरोल पर दूसरी बार आएगा। कोर्ट के निर्देश पर वह 11 जून और 12 जून को अब्बास पुलिस कस्टडी में अपने परिजन के साथ समय बिता सकेगा। अब्बास अंसारी को कड़ी सुरक्षा में 13 जून को कासगंज जेल में वापस भेज दिया जाएगा। शनिवार को देर रात कासगंज जेल की प्रिजनर वैन कड़ी सुरक्षा के बीच अब्बास को लेकर गाजीपुर आएगी।

गाजीपुर जेल में रहेगा अब्बास
अब्बास को चित्रकूट जेल में रखा गया था। पत्नी निकहत से नियमों की अनदेखी कर मुलाकात के मामले में उस पर एक्शन लेते हुए जेल बदला गया। परिणाम स्वरूप उसको फरवरी 2023 में चित्रकूट से कासगंज जेल में शिफ्ट किया गया। अब कोर्ट से मिले पैरोल के अनुपालन में अब्बास अंसारी कासगंज जेल से गाजीपुर के लिए भारी सुरक्षा के बीच लाया जा रहा है। घर के कार्यक्रम में शरीक होने के बाद रात में अब्बास को गाजीपुर जेल में रखा जाएगा।

Latest articles

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...