12 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeखेलक्या यशस्वी करेंगे कमबैक, कुलदीप भी रेस में, पाक के खिलाफ उतरेंगे...

क्या यशस्वी करेंगे कमबैक, कुलदीप भी रेस में, पाक के खिलाफ उतरेंगे ये 11 हिंदुस्तानी?

Published on

न्यूयॉर्क

इंतजार की घड़ियां खत्म हुई क्योंकि 24 घंटे से भी कम समय के भीतर भारत और पाकिस्तान के बीच बहुप्रतीक्षित मुकाबला शुरू हो जाएगा। पहली बार यूएस-वेस्टइंडीज की मेजबानी में हो रहे इस टी-20 विश्व कप में न्यूयॉर्क का नसाऊ काउंटी स्टेडियम मैच की मेजबानी करेगा। यूएसए से मिली करारी हार के बाद बाबर आजम एंड कंपनी पर अपने अभियान को पटरी पर लाने का काफी दबाव है। दूसरी ओर, रोहित शर्मा की अगुवाई वाले भारत ने इस सप्ताह की शुरुआत में आयरलैंड के खिलाफ इसी मैदान पर आठ विकेट से जीत के साथ अपने टूर्नामेंट की विजयी शुरुआत की थी। ऐसे में चलिए ये जानने की कोशिश करते हैं कि इस मैच में दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन कैसे हो सकती है?

यशस्वी जायसवाल की होगी वापसी?
बल्लेबाजी में कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली ही पारी का आगाज करते नजर आएंगे, जबकि ऋषभ पंत तीसरे नंबर पर उतरेंगे। टीम के इस नए संयोजन के हिसाब से यशस्वी जायसवाल की जगह मिलती नहीं दिख रही है। यशस्वी लेफ्ट-राइट का कॉम्बिनेशन देते हैं। शायद यही वजह है कि उन्हें बाहर बिठाने के बाद लेफ्ट हैंडर ऋषभ पंत को आयरलैंड के खिलाफ तीसरे नंबर पर प्रमोट किया गया था।

कुलदीप यादव भी रेस में शामिल
आयरलैंड के खिलाफ भारत ने बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव को नहीं उतारा और एक अतिरिक्त विशेषज्ञ तेज गेंदबाज को जगह दी गई। कुलदीप के मौजूदा फॉर्म और पाकिस्तानी बल्लेबाजों खासकर बाबर आजम के खिलाफ उनकी उपयोगिता को देखते हुए उन्हें उतारा जा सकता है। ऐसे में अक्षर पटेल को बाहर बैठना पड़ सकता है। बल्लेबाजी में रोहित और विराट कोहली पारी का आगाज करेंगे जबकि ऋषभ पंत तीसरे नंबर पर उतरेंगे।

विराट पर जिम्मेदारी
पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप में तीन बार प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीत चुके विराट इस मुकाबले में दबाव महसूस कर सकते हैं। विराट को तेज शुरुआत दिलाने की नई जिम्मेदारी मिली है, जिसका दबाव उन पर पिछले मैच में नजर आया। पिच को परखे बगैर उन्होंने जोखिम भरा शॉट खेला। इधर रिटायरमेंट से लौटे बाएं हाथ के पेसर मोहम्मद आमिर उनके लिए नई गेंद से परेशानी पैदा कर सकते हैं। आमिर अभी तक विराट कोहली को आउट तो नहीं कर सके हैं, लेकिन कोहली भी आमिर पर भारी नहीं पड़े हैं। अभी तक टी-20 की दो इनिंग्स में आमिर ने विराट को 19 गेंद डाली हैं जिनमें से विराट ने 12 डॉट खेली हैं। अब पहेलीनुमा पिच पर आमिर के खिलाफ नई गेंद पर बड़े शॉट खेलने का दबाव विराट पर भारी भी पड़ सकता है।

भारत की संभावित प्लेइंग XI: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह

पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग XI: बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान, उस्मान खान, फखर जमां, शादाब खान, आजम खान (विकेटकीपर), इफ्तिखार अहमद, शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रऊफ, नसीम शाह, मोहम्मद आमिर

Latest articles

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...