— देश की राजधानी में 60 करोड़ 42 लाख की लागत से बन रहा है छत्तीसगढ़ निवास
रायपुर।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ निवास का जायजा लिया। जिसके बाद अधिकारियों से सुविधाओं की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, अनुसूचित जाति जनजाति विकास मंत्री रामविचार नेताम एवं लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज भी साथ रहे।
देश की राजधानी दिल्ली के द्वारका में छत्तीसगढ़ के अतिथियों के ठहरने के लिए 60 करोड़ 42 लाख की लागत से छत्तीसगढ़ निवास का निर्माण किया गया है। मुख्यमंत्री शनिवार को अतिथि गृह पहुंचे और वहां की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
हाईटेंशन तार के संपर्क में आया टेंट, चार लोग बुरी तरह हुए घायल
बेमेतरा। नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम झालका से बड़ी खबर सामने आयी है। जहां मृत्युभोज के दौरान टेंट हाईटेंशन तार की चपेट में आने से बड़ा हादसा हो गया। बिजली के करंट से टेंट में मौजूद 4 लोग घायल हो गए वहीं 1 की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों में 10 साल का मासूम भी शामिल है। हाईटेंशन तार की चपेट में आने वाले सभी लोगों को उपचार के लिए नजदीक के अस्पताल ले जाया गया है।
