12.6 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeखेलअसली बाप ने पाकिस्तानियों की भाभी के साथ साथ कई पीढ़ियों को...

असली बाप ने पाकिस्तानियों की भाभी के साथ साथ कई पीढ़ियों को रुला दिया, रो-रोकर बुरा हाल

Published on

नई दिल्ली:

भारत-पाकिस्तान की टीम जब आपस में टकराती है तो सिर्फ मैदान पर ही 11-11 खिलाड़ी आमने-सामने नहीं होते बल्कि दुनिया भर में फैले दोनों टीम के फैंस भी इस लड़ाई का हिस्सा होते हैं। जीतने पर खुशी मनाते हैं और हारने पर रोते हैं। ये बात अलग है कि विश्व कप में सारा दुख पाकिस्तान के ही हिस्से आता है। ऐसा ही कुछ बीते रविवार भारत की शानदार जीत के बाद देखने को मिला। दरअसल, 9 जून की रात एक लो स्कोरिंग थ्रिलर मुकाबले में पाकिस्तान की हार के बाद से ही इस मैच से जुड़े कई वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आ रहे हैं। ऐसे ही एक वीडियो में पाकिस्तान के स्पिनर उस्मान कादिर की बीवी सोफिया रोती नजर आ रही है।

उरूज जावेद नाम के X अकाउंट से इस वीडियो को रीशेयर किया गया है, जिसका कैप्शन है, ‘बेशर्मों ने अपनी भाभी को ही रुला दिया।’ यहां बताना जरूरी हो जाता है कि भारत के खिलाफ हार से पहले पाकिस्तान को अमेरिका तक ने पीट रखा है। भारत की जीत पर इधर भारत में भी खूब जोक बनाए गए। दिल्ली पुलिस ने न्यूयॉर्क पुलिस विभाग (एनवाईपीडी) को टैग करते हुए पोस्ट डाली, ‘अरे एनवाईपीडी, हमने दो तेज आवाजें सुनीं। एक है ‘इंडिया….इंडिया’, और दूसरी शायद टेलीविजन टूटने की। क्या आप पुष्टि कर सकते हैं? यह पोस्ट तुरंत ही सोशल मीडिया पर बार बार पोस्ट की जाने लगी और लोगों ने इसे खूब सराहा।

उस्मान कादिर की बात करें तो वह पाकिस्तान टीम में अपनी जगह बरकरार नहीं रख पाए। उस्मान ज्यादातर वक्त ऑस्ट्रेलिया में रहते हैं। उनके पास ऑस्ट्रेलिया का ही वर्किंग वीजा भी है। वह क्रिकेट इतिहास के महान लेग स्पिनर अब्दुल कादिर के बेटे हैं। उस्मान कादिर ने पाकिस्तान के लिए 2020 से 2023 के बीच उस्मान ने एक टी-20 और 25 वनडे इंटरनेशनल खेले हैं।

Latest articles

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...