12.6 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeराज्यभारत में अवैध रूप से रह रहे 4 बांग्लादेशी मुंबई से अरेस्ट,...

भारत में अवैध रूप से रह रहे 4 बांग्लादेशी मुंबई से अरेस्ट, फर्जी कागजों से लोकसभा चुनाव में वोट भी दिया

Published on

मुंबई,

बांग्लादेश से चोरी-छिपे सीमा पार कर भारत में घुसपैठ करने की खबरें तो सामने आते ही रहती है, लेकिन एक चौंकाने वाला खुलासा मुंबई से हुआ है. यहां बांग्लादेश से आकर न सिर्फ लोग रह रहे थे, बल्कि गैरकानूनी तरह से भारत के नागरिक होने के कागजात भी बनवा रखे थे. साथ ही इन लोगों ने हाल में ही संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में वोट भी किया था. ऐसे चार विदेशी नागरिकों को एटीएस ने गिरफ्तार किया है.

मिली जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र एटीएस ने चार बांग्लादेशियों को मुंबई से गिरफ्तार किया है. चारों ही बांग्लादेश के मूल निवासी हैं और मुंबई में अवैध तरीके से रह रहे थे. इनलोगों ने यहां फर्जी डॉक्यूमेंट भी बनावा रखा था और इस लोकसभा चुनाव में इन लोगों ने मतदान भी किया था. इनके साथ पांच लोग और हैं. वेलोग फिलहाल फरार हो गए हैं. उनकी एटीएस तलाश कर रही है.

भारत में घुसकर अवैध रूप से मुंबई में रह रहे थे सभी
एटीएस से मिली जानकारी के अनुसार अवैध रूप से भारत में आकर रहने वाले गिरफ्तार बांग्लादेशी नागरिकों में 1. रियाज हुसेन शेख उम्र 33, 2. सुलतान सिद्दिकी शेख उम्र 54, 3. इब्राहिम शफिउल्ला शेख उम्र 46 और 4. फारूख उस्मानगनी शेख उम्र 39 है. ATS ने चारों आरोपियों को माझगांव कोर्ट में पेश किया. जहां कोर्ट ने तीन आरोपियों को ज्युडिशियल कस्टडी में भेजा है. वहीं एक आरोपी फारुख शेख को 14 जून तक ATS की कस्टडी में भेज दिया.

फरार अन्य विदेशी नागरिकों की तलाश जारी
एटीएस पकड़े गए सभी बांग्लादेशी नागरिकों के अन्य साथियों के बारे में जानकारी जुटा रही है. साथ ही फरार विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार करने की कार्रवाई तेज कर दी गई है. इनके और भी साथियों के अवैध रूप से भारत में रहने की जानकारी मिल सकती है.

Latest articles

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...