रायपुर।
दिल्ली से लौटे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने तोखन साहू को केंद्रीय राज्य मंत्री बनाए जाने पर कहा कि मंत्रिमंडल में छग को एक प्रतिनिधित्व मिला। छत्तीसगढ़ का विकास हो यह अहम है। कांग्रेस के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि किसी को दरकिनार कर बनाया गया है। ऐसी कोई बात नहीं हाईकमान ने निर्णय सोच समझकर लिया है। छत्तीसगढ़ को आगे बढ़ाने में बड़ी भूमिका होगी। प्रधानमंत्री का निर्णय छग के प्रति हमेशा ठोस रहा है। आने वाले दिनों में निश्चित रूप से और अच्छा होने वाला है।
पीएम नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में छत्तीसगढ़ को इस बार भी जगह मिली है। बिलासपुर सांसद तोखन साहू पीएम नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में शामिल हुए हैं। तोखन साहू ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। शपथ ग्रहण से पहले पीएमओ से उनके पास फोन आया था। इसके बाद तोखन साहू प्रधानमंत्री आवास पहुंचे थे।
