रायपुर।
छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के बाद आचार संहिता हटते ही अब नगरीय निकायों के चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई है। आगामी नवंबर-दिसंबर में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव प्रस्तावित हैं। इसके पहले सभी नगरीय निकायों में वार्डो का परिसीमन भी किया जाएगा। शासन ने इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया है।
इस आदेश के साथ नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा परिसीमन की प्रक्रिया जल्द शुरू करने की तैयारी में लग गए हैं। परिसीमन के बाद आरक्षण होगा और फिर निकायवार मतदाता सूची बनेगी। छत्तीसगढ़ में कुल 184 नगरीय निकाय हैं जिसमें 14 नगर पालिक निगम एवं 48 नगरपालिका परिषद और 122 नगर पंचायत हैं वहीं बहुत जल्द चुनाव की तैयारी को लेकर कार्य प्रारंभ होने की संभावना है।
