15.4 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeराज्यमहंगाई की मार: महंगी हुई सब्जियां, 25-30 फीसदी तक बढ़े दाम, 400-450...

महंगाई की मार: महंगी हुई सब्जियां, 25-30 फीसदी तक बढ़े दाम, 400-450 रुपए कैरेट पहुंचा टमाटर

Published on

रायपुर।

राजधानी सहित प्रदेश में लोगों को एक बार फिर महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है। जिसकी मुख्य वजह है सब्जी बाजार में सब्जियों के दाम में वृद्धि। राजधानी रायपुर के थोक मंडी से ही पूरे प्रदेश के कई जिलों को सब्जी सप्लाई की जाती है, ऐसे में स्थानीय आवक कम होने के कारण कीमतों में वृद्धि हुई है। बाहरी आवक पर ही निर्भरता के चलते सब्जियों की कीमतों में 25 से 30 फीसदी तक की तेजी आई है।

दो हफ्ते तक नहीं होगी गिरावट
डूमरतराई थोक सब्जी बाजार के अध्यक्ष श्रीनिवास राव रेड्डी ने बताया कि अभी सब्जी की कीमत में अभी एक से दो हफ्ते तक गिरावट दर्ज नहीं होने का अनुमान है। सभी सब्जियों के दामों में 20 से 25 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई हैं। 75 फीसदी सब्जियां बाहर से ही छत्तीसगढ़ आती हैं। जिसकी वजह से यह दाम बढ़े हुए हैं। जिससे आम जनता के जीवन पर प्रभाव पड़ेगा।

पहले और अब दाम में यह अंतर
टमाटर 20 -25 रुपए से 40 -50 रुपए
करेला 30-40 रुपए से 50-60 रुपए
मुनगा 40-50 रुपए से 70-80 रुपए
प्याज 15-20 रुपए से 40-50 रुपए
भिंडी 20-30 रुपए से 40 -50 रुपए
बैगन 15-20 रुपए से 20-30 रुपए
खीरा 35-40 रुपए से 40-50 रुपए
गोभी 30-35 रुपए से 60- 80 रुपए
लौकी 20-30 रुपए से 40-60 रुपए
आलू 20-25 रुपए से 35-40 रुपए
पत्तागोभी 20-25 रुपए से 40 -50 रुपए

Latest articles

चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

चाय पीने के तुरंत बाद पानी न पीने की सलाह दी जाती है। इसके...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this