16.4 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeराज्यगुजरात में और ताकतवर हुई BJP, भूपेंद्र पटेल सरकार के पास अब...

गुजरात में और ताकतवर हुई BJP, भूपेंद्र पटेल सरकार के पास अब विधानसभा में 163 विधायकों का समर्थन

Published on

अहमदाबाद:

2024 लोकसभा चुनावों में भले ही गुजरात में कांग्रेस एक सीट जीतने में कामयाब रही है लेकिन भूपेंद्र पटेल की अगुवाई वाली सरकार ने विधानसभा में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है। लोकसभा चुनावों के साथ पांच विधानसभा उप चुनावों में सभी पर बीजेपी को जीत मिली थी। मंगलवार को गुजरात विधानसभा अध्यक्ष शंकर चौधरी ने सभी जीते हुए विधायकों को शपथ दिलवाई। पांच वनिर्वाचित विधायकों में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए चार नेता भी शामिल हैं। इनमें पोरबंदर से जीते विधायक अर्जुन मोढवाडिया, सीजे चावड़ा, अरविंद लडाणी, चिराग कुमार पटेल शामिल हैं। धर्मेंद्र सिंह वाघेला निर्दलीय जीतने के बाद इस्तीफा देकर बीजेपी से लड़े थे। दिसंबर 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 182 में से 156 सीट जीतकर सत्ता बरकरार रखी और अब पांच और विधायकों के साथ सदन में पार्टी का संख्या बल बढ़कर 161 हो गया है। इसी के साथ गुजरात विधानसभा बीजेपी ने 88.44% सीटों पर कब्जा कर लिया है। जो एक रिकॉर्ड है।

161 पर पहुंची बीजेपी
दो निर्दलीय विधायकों के समर्थन को मिला देने पर कुल संख्या 163 हो गया है। पांच विधानसभा सीटों के लिए सात मई को उपचुनाव हुए थे। वाघेला वाघोडिया सीट से निर्दलीय विधायक थे, जबकि शेष चार ने 2022 के विधानसभा चुनावों में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वियों एवं भाजपा उम्मीदवारों को हराकर कांग्रेस के टिकट पर जीत हासिल की थी। लोकसभा चुनावों में बीजेपी क्लीन स्वीप नहीं कर पाई थी। कांग्रेस पार्टी ने इस बार के चुनावों में बीजेपी से बनासकांठा की सीट झटक ली है। इस सीट से कांग्रेस की तेजतर्रार विधायक गेनीबेन ठाकोर ने जीत हासिल की है। गेनीबेन 2022 के विधानसभा चुनावों में वाव से जीती थीं। वह कांग्रेस की अकेली महिला विधायक है। गेनीबेन के सीट खाली करने पर वाव के साथ जूनागढ़ की विसावदर समेत दो सीटें खाली हो जाएंगी।

Latest articles

चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

चाय पीने के तुरंत बाद पानी न पीने की सलाह दी जाती है। इसके...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...