9.6 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeखेलपाकिस्तान के लिए पहली खुशखबरी... इस वर्ल्ड कप में जीता पहला मैच,...

पाकिस्तान के लिए पहली खुशखबरी… इस वर्ल्ड कप में जीता पहला मैच, सुपर-8 की उम्मीद बरकरार

Published on

न्यूयॉर्क,

करो या मरो के मुकाबले में कनाडा को हराकर पाकिस्तान ने टी-20 वर्ल्ड कप में अपनी पहली जीत दर्ज की। इसी के साथ बाबर आजम एंड कंपनी की ग्रुप ए से सुपर-8 में पहुंचने की उम्मीदें भी जिंदा है। पाकिस्तान ने सात विकेट से मैदान जरूर मारा, लेकिन 107 रन के मामूली लक्ष्य को पाने के लिए उसने 17.3 ओवर लगा दिए, जिससे उसके नेट रन रेट में उतना इजाफा नहीं हो पाया, जितनी उन्हें दरकार थी। मोहम्मद रिजवान ने सबसे ज्यादा 53 रन बनाए। अपने स्लो विकेट के लिए आलोचना के घेरे में आए न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी स्टेडियम पर कनाडाई टीम टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 106 रन ही बना पाई, जिसमें ओपनर आरोन जॉनसन ने उम्दा अर्धशतकीय पारी खेली। पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद आमिर और हारिस रऊफ ने दो-दो विकेट लिए, जबकि शाहीन शाह अफरीदी और नसीम शाह को एक-एक विकेट मिला।

सुपर-8 के लिए पाकिस्तान का समीकरण
पाकिस्तान को पहले मैच में अमेरिका ने करारी शिकस्त दी थी. इसके बाद दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम के हाथों 6 रनों से हार झेलनी पड़ी थी. अब पाकिस्तान टीम को ग्रुप स्टेज में अपना आखिरी मुकाबला 16 जून को आयरलैंड के खिलाफ खेलना है.सुपर-8 में एंट्री के लिए पाकिस्तान को अपना आखिरी मैच हर हाल में जीतना होगा. साथ ही दुआ करनी होगी कि अमेरिका अपने बचे हुए बाकी दोनों मुकाबले गंवा दे. यदि अमेरिकी टीम के अगले दोनों मैचों में से कोई भी मुकाबला बारिश से धुलता है, तो पाकिस्तान बाहर हो जाएगा.

कनाडाई जॉनसन ने जमाई फिफ्टी
इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कनाडा टीम ने 7 विकेट पर 106 रन बनाए थे. टीम के लिए एरॉन जॉनसन ने तूफानी पारी खेली. उन्होंने 44 गेंदों पर 52 रन जड़ दिए. जॉनसन ने 4 छक्के और 4 ही चौके जमाए. इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज 20 रनों का आंकड़ा नहीं छू सका. पाकिस्तान के लिए मोहम्मद आमिर और हारिस रउफ ने 2-2 विकेट लिए.

रिजवान ने जमाया मैच विनिंग अर्धशतक
107 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए पाकिस्तान टीम ने 7 विकेट से यह मैच जीत लिया. पाकिस्तान ने 17.3 ओवरों में 3 विकेट गंवाकर मुकाबला जीता. विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने दमदार फिफ्टी जमाई. उन्होंने 53 गेंदों पर नाबाद 53 रनों की पारी खेली. उनके अलावा कप्तान बाबर आजम ने 33 गेंदों पर 33 रन बनाए. दोनों ने 1-1 छक्का जमाया. कनाडा के लिए गेंदबाज अपना कमाल नहीं दिखा सके. सिर्फ डिलन हेलिगर ने 2 और जेरेमी गॉर्डन ने 1 विकेट लिया.

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...