11.1 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीययमन के समुद्र में शरणार्थियों से भरी नाव डूबी, 49 लोगों की...

यमन के समुद्र में शरणार्थियों से भरी नाव डूबी, 49 लोगों की मौत, 140 लापता

Published on

नई दिल्ली,

हॉर्न ऑफ अफ्रीका से यमन जा रहे शरणार्थियों और प्रवासियों को ले जा रही नाव के डूबने से 49 लोगों की मौत हो गई और 140 लापता हो गए. अल जजीरा ने संयुक्त राष्ट्र के अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन (IOM) का हवाला देते हुए रिपोर्ट दी. रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार को नाव पलट गई, उसमें करीब 260 लोग सवार थे, जिनमें से ज्यादातर इथियोपिया और सोमालिया के थे. सभी यमन पहुंचने के लिए अदन की खाड़ी को पार करते हुए सोमालिया के उत्तरी तट से निकले थे. इसकी दूरी करीब 320 किमी (200 मील) बताई गई.

अल जजीरा ने बताया कि हॉर्न ऑफ अफ्रीका और पूर्वी अफ्रीका से आए शरणार्थियों और प्रवासियों को यमन के रास्ते सऊदी अरब और क्षेत्र के अन्य अरब देशों तक पहुंचने के लिए खतरनाक यात्रा का सामना करना पड़ रहा है.

IOM ने मंगलवार को एक बयान जारी किया, जिसमें कहा गया कि 71 लोगों को बचा लिया गया है, जिनमें से आठ को अस्पताल ले जाया गया. इसके अलावा, मरने वालों में छह बच्चे और 31 महिलाएं शामिल हैं. इससे पहले अप्रैल में यमन पहुंचने की कोशिश कर रहे जिबूती के तट पर दो जहाज़ों के डूबने से 62 लोगों की मौत हो गई थी.

IOM ने आगे कहा कि इस रूट पर कम से कम 1,860 लोग मारे गए या लापता हो गए, जिनमें 480 डूब गए. अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, यमन में लगभग एक दशक से चल रहे युद्ध के विनाशकारी प्रभावों के बावजूद अधिक शरणार्थी और प्रवासी इस रूट से जा रहे हैं.

अल जज़ीरा की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले कई महीनों से ईरान समर्थित हौथियों ने अदन की खाड़ी में कमर्शियल और सैन्य जहाजों पर हमले किए हैं, जिसमें इज़रायल से गाजा पर युद्ध समाप्त करने की मांग की गई है. जिसके जवाब में अमेरिका और यूनाइटेड किंगडम ने अंतरराष्ट्रीय हितों की रक्षा के प्रयास में यमन पर हवाई हमले किए हैं.

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

बीएचईएल में AGM से GM पदोन्नति हेतु इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में वर्ष 2026 की पदोन्नति प्रक्रिया के अंतर्गत...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...