15.4 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeराष्ट्रीयदो विषयों में 12वीं फेल, NEET में 705 नंबर? छात्रा की वायरल...

दो विषयों में 12वीं फेल, NEET में 705 नंबर? छात्रा की वायरल मार्कशीट पर NTA ने दिया ये जवाब

Published on

नई द‍िल्ली ,

देश भर में NEET पर मचे बवाल का असर सोशल मीडिया पर भी साफ असर दिख रहा है. इसी हड़कंप के बीच बीते कुछ दिनों से एक छात्रा की 12वीं की मार्कशीट वायरल हो रही है. इस छात्रा की मार्कशीट के साथ दावा किया जा रहा है कि उसने नीट में तो 705 अंक पा लिए. लेकिन 12वीं कक्षा में फिजिक्स और केमिस्ट्री में फेल है.

सोशल मीडिया पर सभी नेशनल टेस्ट‍िंग एजेंसी पर सवाल उठा रहे थे कि जो छात्रा 12वीं में फेल हो वो नीट जैसे टफ एग्जाम में इतने अच्छे मार्क्स कैसे ला सकती है. सोशल मीडिया पर वायरल इस मार्कशीट को लेकर अब एनटीए का स्पष्टीकरण सामने आया है. एनटीए ने कहा है कि अगर कैंडिडेट ने 12वीं पास नहीं की है तो वह एडमिशन लेने की पात्र नहीं होगी. पात्रता शर्त यही है कि उम्मीदवार के पास 12वीं पास की मार्कशीट होनी चाहिए.

छात्रा आंचल पाल के वायरल वीडियो पर भी एनटीए ने रखा पक्ष
आज एनटीए ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर मेडिकल छात्रों के कई सवालों का जवाब दिया है, जिसमें ग्रेस मार्क्स, ओएमआर शीट, नीट परीक्षा, परिणाम आदि से जुड़े सवालों के जवाब लिखा हैं. इसके अलावा एनटीए ने एक छात्रा आंचल पाल के अंक घटने के वायरल वीडियो पर भी अपना पक्ष रखा है. इस पर एनटीए का कहना है कि आंचल पाल का एक वीडियो जिसमें वो दावा कर रही हैं कि उनके अंक कम कर दिए गए हैं. इसके लिए एनटीए ने कहा है कि मार्क्स / स्कोर कार्ड / आंसर की संबंध‍ित विसंगतियों के संबंध में ओएमआर आंसर शीट के अंकों में कोई परिवर्तन नहीं किया जा सकता. ये नंबर मशीन द्वारा वर्गीकृत किये जा सकते हैं.

एनटीए ने अभ्यर्थियों से अनुरोध किया है कि वे केवल एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें. यानी https://exams.nta.ac.in/NEET पर जाकर अपना स्कोर कार्ड डाउनलोड करें. इसके अलावा संबंधित उत्तर कुंजी और ओएमआर आंसर का उल्लेख कर सकते हैं. यह शीट पहले ही उनके पंजीकृत ईमेल आईडी पर भेज दी गई है. इसके अलावा, किसी भी तरह की समस्या को लेकर एनटीए को ईमेल करके संबोधित किया जा सकता है. अभ्यर्थी अपना नाम / रोल नंबर / जैसे पूर्ण और सही विवरण एनटीए को भेजें. आवेदन संख्या जरूर भेजें ताकि एनटीए मामले को अपने साथ सत्यापित कर सके.

एनटीए के खिलाफ दायर याचिका पर क्या बोला सुप्रीम कोर्ट:
नीट परीक्षा को लेकर एनटीए के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिकाओं की बौछार आ गई है. सड़कों से लेकर सोशल मीडिया तक मेडिकल छात्रों का आंदोलन जारी है. आज सुप्रीम कोर्ट में नीट परीक्षा को लेकर सुनवाई हुई है. सुप्रीम कोर्ट ने काउंसलिंग पर रोक लगाने और री-एग्जाम के लिए इनकार कर दिया साथ ही अगली सुनवाई में एनटीए का पक्ष भी सुना जाएगा.

Latest articles

चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

चाय पीने के तुरंत बाद पानी न पीने की सलाह दी जाती है। इसके...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...

आशा भोसले पंचतत्व में विलीन, अंतिम विदाई देने पहुंचे आमिर-विक्की समेत कई सेलेब

मुंबई। दिग्गज गायिका आशा भोसले का रविवार 12 अप्रैल को 92 वर्ष की आयु...