9.6 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeखेलबाल-बाल बचे तंजीद हसन, टूट जाता जबड़ा, हेलमेट के ग्रिल में अटकी...

बाल-बाल बचे तंजीद हसन, टूट जाता जबड़ा, हेलमेट के ग्रिल में अटकी गेंद

Published on

सेट विंटेस

आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 के 27वें मैच में बांग्लादेश के ओपनर बल्लेबाज तंजीद हसन बाल-बाल बच गए। नीदरलैंड के खिलाफ मैच में विवियन किंगमा की गेंद सीधे तंजीद की हेलमेट पर जाकर लगी। अच्छी बात यह रही कि गेंद हेलमेट के ग्रिल में फंस गई और उनके चेहरे तक नहीं पहुंच पाई। यह घटना तब हुई जब किंगमा ने बांग्लादेश की पारी के तीसरे ओवर में तंजीद के शरीर पर लक्ष्य करके एक तेज बाउंसर फेंकी थी। तंजीद ने गेंद को खींचकर मारने की कोशिश की थी, लेकिन वह शॉट को मिस जज कर बैठे। ऐसे में गेंद उनके हेलमेट के ग्रिल से टकराकर वहीं फंस गई। इसे देखकर हर कोई हैरान रह गया।

जैसे ही गेंद हेलमेट में फंसी उन्होंने जल्दी से अपना हेलमेट उतारा। इसके बाद मेडिकल टीम मैदान आई और तंजीद की जांच की। मेडिकल जांच में पता चला कि तंजीद को कोई चोट नहीं आई है और वह खेलना जारी रख सकते हैं। इस अजीब परिस्थिति में भी तंजीद के शांत रहने और हार न मानने के जज्बे को देखकर उनके साथी खिलाड़ियों और दर्शकों ने राहत की सांस ली और उनकी तारीफ की।

तंजीद ने खेली 35 रनों की पारी
तंजीद ने बांग्लादेश के खिलाफ मैच में 35 रनों की दमदार पारी खेली। सिर्फ 3 रन के स्कोर पर पहला विकेट गिरने के बाद तंजीद क्रीज पर रुक पहले समय बिताया और फिर धीरे-धीरे उन्होंने पारी को आगे बढ़ाने का काम किया। अपनी इस पारी में उन्होंने 26 गेंद का सामना करते हुए 4 चौके और 1 छक्का भी लगाया।

तंजीद के बाद शाकिब अल हसन ने भी बांग्लादेश के लिए फिफ्टी लगाई। वह 64 रन बनाकर नाबाद रहे। उनकी इस दमदार पारी से ही बांग्लादेश की टीम ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के खेल में 5 विकेट के नुकसान 159 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...