9.6 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeखेलभारत के इन दो खिलाड़ियों की होगी घर वापसी, कनाडा के खिलाफ...

भारत के इन दो खिलाड़ियों की होगी घर वापसी, कनाडा के खिलाफ मैच से पहले चौंकाने वाला फैसला!

Published on

न्यूयॉर्क

रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट टीम आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 के सुपर-8 में पहुंच चुकी है। ग्रुप स्टेज में टीम इंडिया को अपना आखिरी मैच कनाडा के खिलाफ खेलना है। हालांकि, इससे पहले टीम मैनेजमेंट ने दो खिलाड़ी को वापस भारत भेजने का फैसला किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक शुभमन गिल और आवेश खान कनाडा के खिलाफ मैच से पहले भारत वापस आ जाएंगे। हालांकि, इसे लेकर बीसीसीआई की तरफ कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

बता दें कि शुभमन गिल और आवेश खान भारतीय टीम के साथ टी20 विश्व कप के लिए अमेरिका गए थे, लेकिन ये दोनों खिलाड़ी टीम के मुख्य स्क्वाड में शामिल नहीं थे। ऐसे में उनकी वापसी से टीम इंडिया को कोई परेशानी नहीं होगी। शुभमन और आवेश टीम के साथ ट्रैवलिंग रिजर्व के तौर पर गए थे। शुभमन और आवेश के अलावा रिंकू सिंह और खलील अहमद भी रिजर्व खिलाड़ियों में शामिल हैं, लेकिन वह टीम के साथ फिलहाल बने रहेंगे। बड़े टूर्नामेंटों में अतिरिक्त खिलाड़ियों को इसलिए भेजा जाता है क्योंकि चोट लगने की स्थिति में टीम में तुरंत बदलाव करना मुश्किल होता है।

सुपर-8 के लिए वेस्टइंडीज भारतीय टीम
ग्रुप स्टेज में दमदार प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम सुपर-8 के लिए वेस्टइंडीज के लिए रवाना होगी। टी20 विश्व कप 2024 अमेरिका और वेस्टइंडीज की संयुक्त मेजबानी में खेला जा रहा है। टीम इंडिया ने अपने पहले तीन मैच न्यूयॉर्क के नासाउ क्रिकेट स्टेडियम में खेला था। इन तीनों ही मैच में टीम इंडिया ने जीत हासिल की जिसमें पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला शामिल है।वहीं ग्रुप चरण का चौथा मैच कनाडा के खिलाफ टीम इंडिया फ्लोरिडा में खेलने वाली है। ऐसे में रोहित शर्मा एंड कंपनी की कोशिश होगी कि वह जीत के साथ अमेरिका में अपने टी20 विश्व कप के इस सुनहरे सफर को विराम दें।

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...