9.3 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयकुवैत अग्निकांड में अब तक 45 भारतीयों ने गंवाई जान, शवों को...

कुवैत अग्निकांड में अब तक 45 भारतीयों ने गंवाई जान, शवों को भारत लाने की तैयारी में वायुसेना

Published on

दुबई ,

कुवैत के दक्षिणी शहर मंगाफ में 7 मंजिला इमारत में बुधवार की सुबह आग लगी थी, इसमें 196 प्रवासी श्रमिक रह रहे थे. इस दर्दनाक हादसे में अब तक 45 भारतीयों की मौत हो गई है. कुवैत के अधिकारियों ने बताया कि 45 भारतीयों के शवों का DNA टेस्ट किया गया है. इस हादसे के बाद विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह आग में घायल भारतीयों की सहायता करने और शवों को भारत लाने के लिए कुवैत पहुंचे. जानकारी के मुताबिक भारतीयों के शवों को वापस लाने के लिए भारतीय वायुसेना का एक विमान सुपर हरक्यूलिस रवाना हो गया है ,

कुवैत पहुंचने के बाद कीर्ति वर्धन सिंह ने कुवैत के विदेश मंत्री अब्दुल्ला अली अल-याह्या से मुलाकात की. कुवैत में भारतीय दूतावास ने कहा कि अल-याह्या ने मेडिकल सहायता, शवों को जल्द से जल्द वापस भेजने और घटना की जांच सहित पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया है. दूतावास ने कहा कि विदेश मंत्री याह्या ने इस दुखद घटना पर अपनी संवेदना व्यक्त की. दूतावास ने कहा कि विदेश राज्यमंत्री ने कुवैत के सभी संबंधित अधिकारियों द्वारा दिए जा रहे सहयोग की सराहना की. इसके साथ ही कीर्ति वर्धन सिंह ने मुबारक अल कबीर अस्पताल का भी दौरा किया, जहां सात घायल भारतीय भर्ती हैं. कीर्ति वर्धन सिंह ने उन्हें भारत सरकार की ओर से हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया.

जान गंवाने वाले अधिकांश भारतीय केरल से
समाचार एजेंसी के मुताबिक कुवैत के प्रथम उप प्रधान मंत्री और रक्षामंत्री शेख फहद अल-यूसुफ अल-सबाह ने कहा कि अधिकारियों ने 48 शवों की पहचान की है, जिनमें से 45 भारतीय और तीन नागरिक फिलिपींस के हैं. उन्होंने कहा कि एक शेष शव की पहचान करने के प्रयास अभी भी जारी हैं. अधिकारियों ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले अधिकांश भारतीय पीड़ित केरल से हैं.

कुवैत अग्निकांड के बाद भारत सरकार एक्टिव
कुवैत अग्निकांड को लेकर बुधवार की रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेश मंत्री एस जयशंकर, एनएसए अजीत डोभाल, विदेश सचिव विनय क्वात्रा और प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव पीके मिश्रा सहित अन्य के साथ बैठक कर स्थिति की समीक्षा की. बैठक के बाद पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री राहत कोष से मृतक भारतीय नागरिकों के परिवारों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की और निर्देश दिया कि सरकार को हर संभव सहायता प्रदान करनी चाहिए.

जयशंकर ने कुवैत के विदेश मंत्री से की बात
विदेश मंत्री जयशंकर ने कुवैत के विदेश मंत्री अब्दुल्ला अली अल-याह्या से फोन पर बात की और उनसे मृतकों के पार्थिव शरीर को शीघ्र स्वदेश वापस लाने का आग्रह किया. जयशंकर ने कहा कि कुवैत के विदेश मंत्री अब्दुल्ला अली अल-याह्या से कुवैत में आग लगने की घटना पर बात की. इस संबंध में कुवैत के अधिकारियों द्वारा किए गए प्रयासों से उन्हें हमें अवगत कराया. साथ ही आश्वासन दिया कि घटना की पूरी जांच की जाएगी और जिम्मेदारी तय की जाएगी. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि घायलों को पर्याप्त चिकित्सा सुविधा मिल रही है.

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

बीएचईएल में AGM से GM पदोन्नति हेतु इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में वर्ष 2026 की पदोन्नति प्रक्रिया के अंतर्गत...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...