12.3 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeराज्यइंद्रेश ने BJP को बताया अहंकारी तो जेडीयू MLC बोले- इन पर...

इंद्रेश ने BJP को बताया अहंकारी तो जेडीयू MLC बोले- इन पर तो खुद आतंकवाद और ट्रेन ब्लास्ट के इल्जाम

Published on

नई दिल्ली,

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के नेता इंद्रेश कुमार ने लोकसभा चुनाव के नतीजों पर बीजेपी को लेकर बड़ा दिया था. उन्होंने सत्तारूढ़ बीजेपी को ‘अहंकारी’ और विपक्षी इंडिया ब्लॉक को ‘राम विरोधी’ कहा था. अब जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) नेता खालिद अनवर पर इस पर प्रतिक्रिया दी है.

जेडीयू एमएलसी खालिद अनवर ने कहा कि इंद्रेश कुमार आरएसएस के बड़े नेता हैं. इनके ऊपर आतंकवाद और ट्रेन ब्लास्ट के आरोप थे. जब बीजेपी की सरकार आई तो इनको मुक्ति मिली. इन लोगों को ये सब बयान नहीं देने चाहिए. बीजेपी का अगर बुरा हाल हुआ है तो इस पर बीजेपी मंथन करेगी. इसमें आरएसएस को नहीं पड़ना चाहिए.

वहीं, कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने भी इंद्रेश कुमार के बयान पर भी कहा कि इंद्रेश कुमार इतने बड़े आरएसएस नेता हैं. मोहन भागवत ने भी अहंकार और मणिपुर की बात की थी. बीजेपी के दो बड़े नेता अंहकारी हो गए हैं. आरएसएस अपनी जिम्मेदारी से नहीं बच सकती. इन लोगों को दस साल से नियंत्रित क्यों नहीं किया गया. चुनाव से पहले क्यों नहीं बोले कि बीजेपी वाले अहंकारी है.

महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रमुख नाना पटोले ने भी इंद्रेश कुमार के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बीजेपी को संघ की जरूरत नहीं है लेकिन फिर भी संघ उन्हें क्यों सलाह देता है. मुझे समझ नहीं आ रहा. संघ को अपनी व्यवस्था में सुधार लाना चाहिए. जेपी नड्डा ने कहा है कि उन्हें जरूरत नहीं है लेकिन फिर भी संघ सलाह क्यों दे रहा है?

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this