16 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeराज्यझगड़े के बीच लड़की पर कर दी थप्‍पड़ों की बरसात... नोएडा की...

झगड़े के बीच लड़की पर कर दी थप्‍पड़ों की बरसात… नोएडा की यूनिवर्सिटी में ये क्‍या हो रहा?

Published on

नोएडा

नोएडा के सेक्‍टर 125 स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें यूनिवर्सिटी कैंपस में घुसा एक युवक लड़की पर लगातार थप्‍पड़ बरसाते नजर आ रहा है। दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो रही थी। बात इतनी ज्‍यादा बढ़ गई कि युवक ने लड़की पर थप्‍पड़ों की बरसात कर दी। आरोपी ने पहले छात्रा के चेहरे पर दो बार थप्‍पड़ मारा। चोट लगने से लड़की पास में बने एक प्‍लेटफार्म पर बैठ गई। इस बीच युवक दोबारा आया और फिर से हमला कर दिया।

नोएडा पुलिस का कहना है कि वह वायरल वीडियो की जांच कर रही है। पूरे मामले की छानबीन कर आरोपी को जल्‍द अरेस्‍ट किया जाएगा। वरिष्‍ठ पुलिस अफसर विद्यासागर ने बताया कि थाना 126 पुलिस को मामले की जांच सौंपी गई है। यूनिवर्सिटी कैंपस के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। कहा जा रहा है कि यूनिवर्सिटी के पास वाली बिल्डिंग में मौजूद किसी शख्‍स ने मारपीट का यह वीडियो रेकॉर्ड किया है।

अप्रैल में यूनिवर्सिटी गेट पर छात्र को जमकर पीटा गया था
आपको बता दें कि एमिटी यूनिवर्सिटी में इससे पहले भी मारपीट से जुड़ी घटनाएं हो चुकी हैं। बीते अप्रैल में कुछ छात्रों ने एक छात्र को बुरी तरह मारकर घायल कर दिया था। गेट नंबर पांच पर कुछ छात्रों ने दूसरे छात्र को गाड़ी से बाहर खींच लिया और फिर गिरा गिराकर खूब मारा। छात्र के साथ कार में एक छात्रा भी मौजूद थी। इस घटना का भी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this