16 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeराज्यसोनिया और राहुल के बीच खड़ी ये लेडी कौन? कंगना थप्पड़ कांड...

सोनिया और राहुल के बीच खड़ी ये लेडी कौन? कंगना थप्पड़ कांड में हो रही जबरदस्त ट्रोल

Published on

जयपुर

गुरुवार 13 जून से एक फोटो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रही है। इस फोटो में कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी खड़े नजर आ रहे हैं। सोनिया और राहुल के बीच एक लेडी खड़ी है। यह लेडी कौन हैं। इस सवाल को लेकर कल से सोशल मीडिया पर पूरे देश में यह पोस्ट तेजी से फैल रही है। कई लोग इस लेडी को सीआईएसएफ की कांस्टेबल कुलविंदर कौर बता रहे हैं जिसने पिछले दिनों फिल्म अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत को थप्पड़ मार दिया था। कई लोग इस लेडी को कांग्रेस की नेता बता रहे हैं। सच्चाई जानने के लिए भी यह फोटो तेजी से आगे फैलाई जा रही है।

सोशल मीडिया पर लोगों का दावा – यही है कुलविंदर कौर
सुधीर मिश्रा हिंदू नामक एक ट्विटर यूजर ने गुरुवार शाम को एक फोटो अपने अकाउंट पर पर पोस्ट की। इस पोस्ट में उसने लिखा कि देशवासियों यह जो लड़की राहुल गांधी (@RahulGandhi) के साथ खड़ी है। इसे पहचानते हैं क्या। आगे लिखा कि यह वही कुलविंदर कौर है जिसने कंगना रनौत पर हमला किया था। रिंकू दूबे नामक यूजर ने भी इस फोटो को पोस्ट करते हुए लिखा कि ये वही कुलविंदर कौर है जिसने कंगना राणावत पर हमला किया था, ये फोटो देखकर आप सारी कहानी समझ गए होंगे। यशवंत किशोरी लाल जी परिहार इस फोटो को शेयर करते हुए लिखते हैं कि अब आप समझ गए होंगे कि यह षड़यंत्र कितना गहरा है। सुजीत कुमार गोस्वामी, बाबू नैयर, अजय कुमार राय जैसे अनगिनत सोशल मीडिया यूजर ने राहुल गांधी और सोनिया गांधी के बीच खड़ी इस लेडी को कुलविंदर कौर बताकर ट्रोल किया। सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म पर यह फोटो वायरल है।

आप जान लीजिए आखिर कौन है यह लेडी
पहले आपको तस्वीर के बारे में बताते हैं। यह तस्वीर 14 फरवरी 2024 की है। इस दिन सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी जयपुर आए थे। उन दिनों राजस्थान में राज्यसभा चुनाव की प्रक्रिया चल रही थी। कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर सोनिया गांधी ने नामांकन दाखिल किया था। राजस्थान की राजधानी जयपुर स्थित विधानसभा में नामांकन दाखिल किया गया। इस दौरान कांग्रेस के कई नेता भी मौजूद रहे। जो तस्वीर वायरल की जा रही है। उसमें सोनिया गांधी और राहुल गांधी के बीच खड़ी यह लेडी दिव्या मदेरणा हैं जो उन दिनों कांग्रेस की विधायक थी।

दिव्या मदेरणा ने बीजेपी आईटी सेल पर मढ़ा दोष
यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद दिव्या मदेरणा को सफाई देनी पड़ी क्योंकि सोशल मीडिया पर उन्हें सीआईएसएफ की कांस्टेबल कुलविंदर कौर बताकर ट्रोल किया जा रहा था। दिव्या मदेरणा ने इस कारस्तानी के पीछे भाजपा की आईटी सेल का हाथ होना बताया। मदेरणा ने लिखा कि भाजपा आईटी सेल अपनी कुंठित मानसिकता का परिचय देने से क्षणिक भी नहीं चूकती। पूरे देश में उनकी फोटो को वायरल करके गांधी परिवार की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। दिव्या मदेरणा ने इस हरकत के पीछे बीजेपी आईटी सेल का हाथ होना बताते हुए लिखा कि यह इन लोगों की तुच्छ मानसिकता है जिसे देश की जनता समझ चुकी है।

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने भी बीजेपी को कोसा
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने भी पूर्व विधायक दिव्या मदेरणा के ट्वीट को आगे बढ़ाया है। बीजेपी पर सियासी हमला बोलते हुए सुप्रिया श्रीनेत ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि ‘BJP के 2 रूपल्ली के ट्रोल यही सब बेवकूफी की चीज़ें करने के लिए बने हैं।’ उन्होंने आगे लिखा कि फोटो में नजर आने वाली ये महिला कांग्रेस की नेता और पूर्व विधायक दिव्या मदेरणा हैं। आईटी सेल में कार्यरत कर्मचारियों को महामूर्ख बताते हुए श्रीनेत ने लिखा कि इस प्रकार की वाहियात बचकानी हरकतों से गांधी परिवार की छवि धूमिल नहीं होगी। अंत में लिखा कि ‘लगे रहो वरना 2 रुपए की दिहाड़ी कट जाएगी।’

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...