16 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeराष्ट्रीयNEET: बिहार में जले हुए पेपर, गुजरात में 2.30 करोड़ का चेक...

NEET: बिहार में जले हुए पेपर, गुजरात में 2.30 करोड़ का चेक बरामद… फिर भी NTA चुप क्यों?

Published on

नई दिल्ली,

सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को ग्रेस मार्क्स पर बैकफुट पर आई नेशनल टेस्टिंग एजेंसी और केंद्र लगातार नीट पेपर में धांधली से इनकार कर रहा है. SC की सुनवाई के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सभी आरोपों से इनकार कर दिया. उन्होंने नीट-यूजी में पेपर लीक के आरोपों को खारिज करते हुए कहा, ‘इसका कोई सबूत नहीं है. पेपर लीक का कोई सबूत नहीं है. एनटीए में भ्रष्टाचार के आरोप निराधार हैं, यह एक बहुत ही विश्वसनीय संस्था है.’ शिक्षा मंत्री ने एनटीए को साफ तौर पर क्लीन चिट दे दी है. वहीं दूसरी ओर पहले पटना और अब गोधरा में पुलिस जांच कुछ और ही बयां कर रही है. नीट पेपर धांधली मामले में गोधरा पुलिस ने एक टीचर समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है.

गोधरा एग्जाम सेंटर पर नकल कराने की साजिश
नीट यूजी एग्जाम 5 मई को देशभर के एग्जाम सेंटर पर आयोजित किया गया था. परीक्षा के दिन गुजरात के पंचमहल के जिला कलेक्टर को एक एग्जाम सेंटर पर गड़बड़ी की जानकारी मिली. एग्जाम सेंटर निगरानी रखने वाले असिस्टेंट सुपरीटेंडेंट तुषार भट्ट के मोबाइल फोन से 30 परीक्षार्थियों के नाम और उनके मोबाइल नंबर मिले. इन 30 परीक्षार्थियों ने तुषार भट्ट से संपर्क किया था, जिन्हें नीट पेपर शुरू होने से पहले कहा गया था कि जितना आता है उतना ही अटेंप्ट करें, बाकी शीट खाली छोड़ दें. कहा जा रहा है कि OMR शीट में बाकी आंसर तुषार भरने वाला था.

गोधरा में तीन मुख्य आरोपी समेत 5 गिरफ्तार
जिन छात्रों की लिस्ट मुख्य आरोपी तुषार भट्ट के फोन से मिली है उन्हीं से पैसे लेने की बात सामने आई है. इसकी भनक लगते ही एग्जाम के दिन ही तुषार भट्ट और दो प्रिंसिपल समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार करके न्यायिक हिरासत में लिया गया था. कोर्ट ने इन सभी की जमानत याचिका खारिज कर दी है. पुलिस ने 30 परीक्षार्थियों के माता-पिता से भी पूछताछ की है.

2.30 करोड़ रुपये के लेनदेन का खुलासा
पुलिस द्वारा संदिग्ध छात्रों और अभिभावकों के भी बयान लिए जा रहे हैं. रॉय ओवरसीज के मालिक परसुराम रॉय को छात्रों के माता-पिता ने मेडिकल प्रवेश के लिए चेक और पैसे दिए थे. पुलिस की जांच में पता चला कि चेक के जरिये 2.30 करोड़ रुपये का वित्तीय लेनदेन परशुराम रॉय से किया गया था. पुलिस ने 8 ब्लैंक चेक, 2.30 करोड़ के भरे हुए चेक और चीटिंग के लिए इलेक्ट्रॉनिक डिवाइज बरामद किए हैं. जिन छात्रों की सूची मिली, उनमें अभिभावकों और छात्रों द्वारा वित्तीय लेनदेन किये जाने की बात सामने आई है. पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त कर एफएसएल को भेज दिए हैं. पंचमहल एसपी हिमांशु सोलंकी ने कहा कि माना जा सकता है कि छात्रों की जो सूची मिली है, वह सभी छात्रों को पैसे लेकर नीट परीक्षा में पास कराने की साजिश है.

8 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
14 जून एनटीए ने सुप्रीम कोर्ट से दिल्ली हाई कोर्ट समेत 7 हाईकोर्ट में नीट परीक्षा मामले दायर याचिकाओं को ट्रांसफर करने की अर्जी लगाई थी. इनमें से एक याचिका में नीट परीक्षा में हुई पेपर लीक की CBI जांच की मांग की गई है. इस याचिका में बड़े स्तर पर पेपर लीक की घटनाओं का हवाला देते हुए मनमाफिक एग्जाम सेन्टर चुनने के लिए अपनाए जा रहे हथकंडो का भी ज़िक्र है. मसलन ओडिशा, झारखड और गुजरात जैसे राज्यों के छात्रों ने NEET का एग्जाम देने के लिए गुजरात के गोधरा में एक खास सेंटर को चुना. इन छात्रों ने NEET क्लियर करने और गोधरा में एक ख़ास सेंटर जय जल राम स्कूल में अपना सेंटर चुनने के लिए 10 लाख की रिश्वत दी.

पुलिस ने एनटीए से मांगी जरूरी जानकारी
यह पूरा मामला एनटीए के पास गया और पुलिस ने एनटीए से जरूरी जानकारी मांगी है. एनटीए से पूछा गया है कि कैसे इन छात्रों को यह एग्जाम सेंटर अलॉट किया गया था? इसका पूरा प्रोसेस क्या था? स्टाफ कैसे अलॉट किया गया? स्टाफ सिलेक्शन को प्रोसेस क्या था? फिलहाल एनटीए ने अभी कोई जवाब नहीं दिया है. इन सभी सवालों के जवाब मिलने के बाद पता चलेगा कि क्या यह सिर्फ सिलेक्ट करने में घोटाला था या फिर परीक्षा में ही घोटाला था.

बिहार में नीट पेपर लीक को लेकर हो चुकी हैं 13 गिरफ्तारियां
इससे पहले नीट पेपर लीक मामले में बिहार के पटना और नालंदा से पुलिस ने गिरफ्तारियां हुई थीं. 5 मई को हुई नीट परीक्षा में बिहार पुलिस ने पेपर लीक मामले में कई आरोपियों को गिरफ्तार किया था, इसके बाद जांच हुई और उसमें सामने आया कि 5 मई की परीक्षा से पहले लगभग 35 उम्मीदवारों को NEET-UG के प्रश्नपत्र और उत्तर उपलब्ध कराए गए थे. इनमें से कुछ प्रश्चपत्र जले हुए मिले हैं, लेकिन अभी तक इस मामले में सख्त एक्शन नहीं लिया गया और ना ही एनटीए की तरफ से कोई जवाब सामने आया है.

बिहार में जले हुए पेपर मिले
बिहार पुलिस का कहना है कि जो पेपर बिहार पुलिस ने बरामद किए हैं, अभी तक ये ही साफ नहीं हो पाया है कि क्या वो लीक पेपर था या नहीं, क्योंकि इसको लेकर NTA ने कोई जवाब नहीं दिया है. जांच में सामने आया था कि पेपर बिहार में मध्य प्रदेश और गुजरात से आया था. सूत्रों की मानें तो पेपर ट्रांसपोर्टेशन के दौरान लीक हुआ है. यही नहीं, बिहार पुलिस को जले हुए लीक प्रश्न पत्र भी मिले हैं, जिसको लेकर एनटीए की तरफ से अभी तक कुछ भी कंफर्म नहीं किया गया है. पेपर लीक में 13 लोगों को अरेस्ट किया जा चुका है. गिरफ्तार लोगों में कुछ कैंडिडेट्स के परिजन और दलाल शामिल हैं. नीट पेपर लीक मामले में कई आरोपियों का कुबूलनामा पुलिस के पास है. NTA ने बिहार से बरामद हुए जले हुए ‘लीक पेपर’ के बारे में अपनी रिपोर्ट पुलिस को अभी तक नहीं दी है.

छात्रों का कहना है कि NEET परीक्षा में शुरू से ही गड़बड़ी है. पेपर लीक को लेकर छात्रों ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया था लेकिन परीक्षा को नहीं रोका गया. अब एनटीए ने 23 जून को ग्रेस मार्क्स पाने वाले 1563 छात्रों का री-एग्जाम के फैसला लिया है, जिसके बाद छात्रों का गुस्सा और भी ज्यादा फूट रहा है. उनका कहना है कि एनटीए ने अपनी गलती छुपाने के लिए यह किया, इससे 23 लाख छात्रों का इंसाफ नहीं मिला है.

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...