14.3 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराज्यरांची-सासाराम इंटरसिटी ट्रेन में आग! अफरा-तफरी में ट्रेन से नीचे कूदे लोग,...

रांची-सासाराम इंटरसिटी ट्रेन में आग! अफरा-तफरी में ट्रेन से नीचे कूदे लोग, मालगाड़ी की चपेट में आकर तीन की मौत

Published on

रांची

बरकाकाना-बरवाडीह रेलखंड के कुमंडीह रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से कटकर तीन लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि रांची से सासाराम जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगने की अफवाह के बाद अफरा-तफरी मच गई और चलती ट्रेन से कई लोग कूद गए। विपरीत दिशा से आ रही मालगाड़ी के चपेट में आने से लोगों की जान चली गई। ट्रेन में आग लगने की अफवाह के बाद ट्रेन से कई लोग कूद गये जिसमें तीन की मौत हो गई है और कई लोग घायल हो गए है।

दो पुरुष एक महिला की मौत
मृतकों में दो पुरुष और एक महिला है, घायलों को बरवाडीह सीएचसी में भेजा गया है। बरवाडीह रेलवे स्टेशन से रेस्क्यू टीम के साथ अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए है। घटनास्थल घोर नक्सल प्रभावित इलाके में होने की वजह से प्रशासनिक टीम को पूरी सतर्कता बरतनी पड़ रही है। रात के अंधेरे में रेस्क्यू ऑपरेशन में भी रेलवे टीम को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

यात्री परेशान
घटना के बाद से बरकाकाना -बरवाडीह रेलखंड पर यात्री ट्रेनों का परिचालन सामान्य है। घटना के बाद लातेहार से गरीब रथ एक्सप्रेस दिल्ली के लिए रवाना हुई। गरीब रथ में अपने स्वजनों को बैठने के लिए आए लोगों को मामले की जानकारी हुई तो परेशान हो गए और हर थोड़ी देर में अपने स्वजनों से बात कर जानकारी लेते रहे। लोगों को पता चला कि गरीब रथ एक्सप्रेस छिपादोहर रेलवे स्टेशन क्रॉस हो गई है तो सबने राहत की सांस ली। ट्रेन में सफर कर रहीं एक महिला समाजसेवी ने बताया कि वे रांची सासाराम ट्रेन से सफर कर रही थी. उन्होंने बताया कि अफवाह फैलने के बाद लोग नीचे उतरने लगे, जिसके बाद यह घटना घटी है. फिलहाल सब कुछ शांत है लोग ट्रेन खुलने का इंतजार कर रहे हैं. अफवाह के बाद एक व्यक्ति अपने बच्चों को लेकर नीचे कूद गया था जिसमें बच्चों को गंभीर रूप से चोट लगी है और वह बेहोश है।

हेल्पलाइन नंबर जारी
धनबाद मंडल के कुमण्डीह स्टेशन की घटना को लेकर रेलवे की ओर से हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। पूर्व मध्य रेलवे के सूचना जनसंपर्क अधिकारी की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक नीचे दिए गए नंबरों पर परिजन संपर्क कर सकते हैं। घटना से जुड़ी सूचना और कोई भी जानकारी के लिए परिजन इन नंबर पर तत्काल संपर्क कर सकते हैं। रेलवे की ओर से सूचना तुरंत मुहैया कराई जाएगी।
1. कामर्शियल कंट्रोल, धनबाद – 0326-2209880
2. धनबाद स्टेशन – 8756997647
3. डालटनगंज स्टेशन – 79091092320
4. बरवाडीह स्टेशन – 7485808559
5. कुमण्डीह स्टेशन – 7541813230
6. गढ़वा रोड स्टेशन – 7091092319

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...