8.9 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeखेलअच्छा खेलो यही मेरी फीस है... अफगान टीम से अजय जडेजा नहीं...

अच्छा खेलो यही मेरी फीस है… अफगान टीम से अजय जडेजा नहीं लिया था एक भी रुपया, फ्री में किया काम

Published on

नई दिल्ली:

पिछले साल हुए आईसीसी वनडे विश्व कप में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने कमाल का खेल दिखाया था। इस विश्व कप में अफगानिस्तान ने पाकिस्तान जैसी टीम को धूल चटाकर टूर्नामेंट बड़ा उलटफेर किया था। टीम के इस दमदार प्रदर्शन पीछे खिलाड़ियों की मेहनत के साथ-साथ एक ऐसे शख्श की भी अहम भूमिका रही जिन्होंने डगआउट से ही अपना काम कर दिया। ये कोई और नहीं बल्कि भारत के पूर्व चैंपियन खिलाड़ी अजय जडेजा हैं। अजय जडेजा अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के वनडे विश्व कप 2023 में मेंटोर थे।

उनके मार्गदर्शन में अफगानिस्तान की टीम ने टूर्नामेंट में खेले गए अपने 9 मैचों में से 4 में जीत हासिल की थी और वह अंतिम चार में पहुंचने के बिल्कुल करीब थी, हालांकि ऐसा नहीं हो पाया। टीम पॉइंट्स टेबल में 8 अंक के साथ छठे स्थान पर रही, लेकिन जिस तरह से उसने वनडे विश्व कप में अपना खेल दिखाया वह कमाल था।

अजय जडेजा ने फ्री में किया काम
वहीं अजय जडेजा को लेकर अफगानिस्तान की टीम जुड़ी एक ऐसी बात निकलकर सामने आई जिससे पूरे देश को उन पर गर्व होगा। दरअसल अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के सीईओ ने एक इंटरव्यू में बताया कि अजय जडेजा ने अफगानी टीम के साथ जुड़ने के लिए एक भी रुपया फीस के रूप में नहीं लिया था। अजय जडेजा ने सिर्फ इतना कहा कि अगर आप अच्छा खेलते हैं तो वही मेरी फीस होगी वहीं मेरा ईनाम होगा। हालांकि, अजय जडेजा ने इसे लेकर कभी भी मीडिया के सामने कुछ भी नहीं कहा, लेकिन उन्होंने जो किया वह बहुत ही काबिले तारीफ है।

बता दें कि अफगानिस्तान क्रिकेट के विकास में बीसीसीआई का बहुत बड़ा योगदान रहा है। बीसीसीआई ने अफगानिस्तान की टीम के लिए भारत में ट्रेनिंग और क्रिकेट खेलने के लिए स्टेडियम मुहैया कराया है। यही कारण है अफगानिस्तान आज विश्व क्रिकेट में लगातार अपना लोहा मनवा रहा है।

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

बीएचईएल में AGM से GM पदोन्नति हेतु इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में वर्ष 2026 की पदोन्नति प्रक्रिया के अंतर्गत...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...