6.6 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराज्यसीएम नीतीश कुमार की बिगड़ी तबीयत, पटना के मेदांता अस्पताल में कराया...

सीएम नीतीश कुमार की बिगड़ी तबीयत, पटना के मेदांता अस्पताल में कराया गया भर्ती

Published on

पटना

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को शनिवार सुबह अचानक से तबीयत खराब होने के कारण अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। बताया जा रहा है कि सुबह उठने पर उन्हें हाथों में तेज दर्द की शिकायत हुई। दर्द बढ़ने पर उन्हें पटना के मेदांता अस्पताल ले जाया गया।

अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक, नीतीश कुमार का इलाज मेदांता के हड्डी रोग विभाग में चल रहा है। डॉक्टरों की एक टीम उनकी देखरेख कर रही है। नीतीश कुमार पिछले कुछ महीनों से काफी व्यस्त चल रहे थे। लोकसभा चुनाव के दौरान महीनों तक चले चुनाव प्रचार और उसके बाद केंद्र में सरकार गठन को लेकर दिल्ली में लगातार बैठकों का दौर जारी रहा।

29 जून को जेडीयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक
इसके अलावा, 29 जून को जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक भी होनी है, जिसमें नीतीश कुमार का राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के नाते उपस्थित रहना अनिवार्य है। माना जा रहा है कि इसी महत्वपूर्ण बैठक को देखते हुए नीतीश कुमार अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए तुरंत अस्पताल पहुंचे और अपना इलाज करवा रहे हैं। इससे पहले भी सीएम नीतीश कुमार लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान बीमार हो गए थे। इसके बाद उनका उपचार हुआ और तब स्वस्थ महसूस करने के बाद एक्टिव नजर आए। चुनाव रिजल्ट आने के बाद सीएम दिल्ली गए और सरकार गठन के साथ ही मंत्रिमंडल में अपनी पार्टी से दो नेताओं को जगह दिलाई।

कैबिनेट की बैठक बेरोजगारी भत्ता समेत कई फैसले
एक दिन पहले ही शुक्रवार को नीतीश कुमार ने तीन महीने बाद कैबिनेट की बैठक की अध्यक्षता की थी। इस बैठक में बेरोजगारी भत्ता और सरकारी कर्मचारियों के आवास भत्ते जैसे 25 महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई और फैसले लिए गए।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this