6.6 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराज्ययूपी में ED का अब तक का सबसे बड़ा ऐक्शन, पूर्व BSP...

यूपी में ED का अब तक का सबसे बड़ा ऐक्शन, पूर्व BSP एमएलसी इकबाल की 4400 करोड़ की संपत्ति अटैच

Published on

लखनऊ:

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने यूपी में सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व बीएसपी एमएलसी और ग्लोकल यूनिवर्सिटी के संचालक मोहम्मद इकबाल से जुड़ी 4400 करोड़ रुपये की संपत्तियां अटैच की हैं। यह कार्रवाई अवैध खनन के मामले में हुई है। अटैच की गई संपत्तियों में सहारनपुर स्थित 121 एकड़ जमीन और ग्लोकल यूनिवर्सिटी की बिल्डिंग शामिल है। ये संपत्तियां अब्दुल वाहिद एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के नाम पर हैं। मोहम्मद इकबाल इस ट्रस्ट के चेयरमैन हैं। बाकी शीर्ष पदों पर भी उनके परिवार के लोग हैं। इकबाल फरार है। सूत्रों के मुताबिक वह दुबई में है।

ED की जांच में सामने आया है कि मोहम्मद इकबाल वर्ष 2009-10 में बीएसपी के वरिष्ठ नेताओं के संपर्क में आया। वर्ष 2010, 11 और 12 में सहारनपुर और उसके आसपास के जिलों में खनन का पूरा काम उसकी पांच कंपनियों के पास था, जो उसके पारिवारिजनों के नाम पर थीं। ईडी की जांच से पता चला कि ये कंपनियां सहारनपुर और आसपास के क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर अवैध खनन में शामिल थीं। ED के मुताबिक अवैध खनन के जरिए उसने तीन साल में करीब 600 करोड़ रुपये जुटाए।

इस काली कमाई को सफेद करने के लिए अब्दुल वाहिद एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट को फर्जी लोन व डोनेशन के नाम पर अरबों रुपये दिए गए। बाद में इसी रकम से वर्ष 2011 से 2014 के बीच सैकड़ों एकड़ कृषि जमीनें खरीदी गईं। ED ने अटैच की गई संपत्तियों के बारे में डीएम सहारनपुर से रिपोर्ट मांगी तो पता चला कि आज के समय में उनकी बाजार कीमत करीब 4439 करोड़ रुपये है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this