7.1 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराष्ट्रीयजहां जगह मिली वहीं लेटे, शौचालय के सामने सोती दिखी यात्रियों की...

जहां जगह मिली वहीं लेटे, शौचालय के सामने सोती दिखी यात्रियों की भीड़, रेलवे ने VIDEO पर किया रिएक्ट

Published on

नई दिल्ली,

भारतीय रेलवे का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें लोगों की भीड़ जमीन पर शौचालय के बाहर ही सोती नजर आ रही है. इतने अधिक लोग एक जगह पर मौजूद हैं, कि किसी के पैर रखने तक की जगह नहीं बची. ये वीडियो छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस कोच का है. करीब 27 सेकंड के इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सचिन गुप्ता नाम के यूजर ने शेयर किया है. वीडियो को अभी तक 1.84 लाख से अधिक व्यूज मिले हैं. इसे 4.8 हजार लोगों ने लाइक किया है.

सोशल मीडिया यूजर्स पोस्ट पर कमेंट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. हैरानी की बात ये है कि लोग न केवल शौचालय के बाहर सोए, बल्कि वो कॉरिडोर तक में सो गए. वीडियो में एक शख्स को दोनों कंपार्टमेंट के बीच छोटी सी जगह में बैठे हुए देखा जा सकता है. वीडियो को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा है, ‘ये तस्वीर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 18237) की है. सीट, फ्लोर, गेट, गैलरी, बाथरूम… जिसको जहां जगह मिली, वहीं बैठे-बैठे सो गया.’

यात्रियों की सहायता के लिए बने आधिकारिक अकाउंट रेलवे सेवा ने वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दी. उसने कहा कि संबंधित अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है. उसके पोस्ट में डिविजनल रेलवे मैनेजर, आगरा और डिविजनल रेलवे मैनेजर, रायपुर के आधिकारिक अकाउंट भी टैग किए गए, ताकि मामले की आगे की जांच की जा सके. ये इस तरह का पहला वीडियो नहीं है. बल्कि 2024 की शुरुआत से ऐसे कई वीडियो वायरल हुए हैं, जिनमें बिना टिकट के लोग ट्रेन में भीड़ करते हुए देखे गए हैं.

इससे पहले अप्रैल में एक शख्स ने सुहैलदेव सुपरफास्ट एक्सप्रेस के खचाखच भरे स्लीपर कोच के फर्श पर बिना टिकट यात्रियों के बैठे हुए एक वीडियो शेयर किया था. उसने अपने पोस्ट में दावा किया था कि ट्रेन जब लखनऊ पहुंचने वाली थी तब भी आसपास कोई ट्रैवलिंग टिकट एग्जामिनर (टीटीई) नहीं था. वहीं अप्रैल में ब्रह्मपुत्र मेल में अपनी यात्रा के दौरान एक व्यक्ति ने बेडशीट का उपयोग करके एक अस्थायी झूला बना लिया था, ताकि उसे भीड़ भरे जनरल कोच में बैठने के लिए कुछ जगह मिल सके.

 

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...