10.6 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराज्यछत्तीसगढ़ में पुलिस-सीआरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में मारे गए 8 नक्सली

छत्तीसगढ़ में पुलिस-सीआरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में मारे गए 8 नक्सली

Published on

नारायणपुर,

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों ने एक बड़े ऑपरेशन में 8 नक्सलियों को मार गिराया है. छत्तीसगढ़ के नारायणपुर-अबूझमाड़ में चल रही मुठभेड़ में ये सभी नक्सली ढेर हुए हैं. इस ऑपरेशन में एक जवान भी घायल हुआ है.बता दें कि अभी भी ये ऑपरेशन जारी है और कुतुल, फरसबेड़ा, कोड़तामेटा इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है. अबूझमाड़ में चार जिलों की पुलिस संयुक्त ऑपरेशन कर रही है.

नारायणपुर-कोंडागांव-कांकेर-दंतेवाड़ा की डीआरजी, एसटीएफ और आईटीबीपी 53वीं बटालियन की फोर्स इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही है. पिछले दो दिनों से इस इलाके में रुक-रुक कर मुठभेड़ जारी है. नारायणपुर के एसपी प्रभात कुमार ने मुठभेड़ की पुष्टि की है.इससे पहले 7 जमू को भी छत्तीसगढ़ के नारायणपुर-दंतेवाड़ा के सीमावर्ती इलाके में नक्सलियों और जिला रिजर्व समूह (DRG) के जवानों के बीच मुठभेड़ हुई थी जिसमें 7 नक्सली मारे गए थे.

यह नक्सल विरोधी अभियान सुरक्षाबलों ने उस वक्त शुरू किया था जब नारायणपुर, दंतेवाड़ा और कोंडागांव जिले की सीमा पर स्थित मुंगेडी और गोबेल क्षेत्र में एक गांव में कई नक्सलियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी.बता दें कि छत्तीसगढ़ में पुलिस और सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम लगातार नक्सल विरोधी अभियान चला रही है जिसमें इस साल अब तक 120 से ज्यादा नक्सली मारे जा चुके हैं. बीते मई महीने में छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने बड़ी संख्या में नक्सलियों को मार गिराया था.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this