18.1 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeभोपालबैतूल: आंख में डाली मिर्ची फिर डंडों से किए ताबड़तोड़ वार, प्रोफेसर...

बैतूल: आंख में डाली मिर्ची फिर डंडों से किए ताबड़तोड़ वार, प्रोफेसर पर पूर्व छात्र ने किया जानलेवा हमला

Published on

बैतूल,

मध्य प्रदेश के बैतूल में सरकारी जेएच कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर को कॉलेज में घुसकर मारपीट करने वाले छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों के पास से हमले में इस्तेमाल किए गए पाइप, रॉड और अन्य चीजों को जब्त कर लिया है.

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को गंज थाना इलाके में शासकीय जेएच कॉलेज के संस्कृत विभाग में कार्यरत असिस्टेंट प्रोफेसर नीरज धाकड़ पर लौहे की रॉड, पाइप और डंडों से हमला कर दिया, जिससे नीरज गंभीर रूप से घायल हो गए. प्रोफेसर को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें भोपाल रेफर कर दिया गया है.

‘छह आरोपी गिरफ्तार’
बैतूल एसपी निश्चल झरिया ने बताया कि प्रोफेसर पर हमला करने वाले कॉलेज के पूर्व छात्र अन्नू ठाकुर और उसके साथी हेमंत यदुवंशी, शिवम सोलंकी, कुनाल चढोकार और लक्की चौहान सहित एक नाबालिग पर पकड़ लिया है. सभी से पूछताछ जारी है. प्रोफेसर नीरज की शिकायत के बाद आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 307,353,333,147,148,506 के तहत मामला दर्ज किया था. इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

आंख में डाली मिर्ची: प्रोफेसर
घायल प्रोफेसर ने बताया कि मैं संस्कृत विभाग में बैठा था, तभी कुछ लड़के आए और उन्होंने मेरी आंख में मिर्ची डालकर डंडों से हमला कर दिया. मैं हमला करने वाले कुछ लड़कों को पहचानता हूं, कुछ को नहीं जानता.वहीं, एसडीओपी बैतूल शालिनी परस्ते ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि जेएच कॉलेज में मारपीट की घटना हुई है, जिसमें असिस्टेंट प्रोफ़ेसर घायल हो गए हैं. उनकी रिपोर्ट पर अन्नू ठाकुर और अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. साथ ही मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Latest articles

इंसेंटिव राशि 10 हजार की मांग को लेकर सीटू यूनियन ने किया जंगी द्वार सभा

भोपाल। इंसेंटिव राशि 10 हजार रुपये किए जाने की मांग को लेकर सैकड़ो की...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

More like this

वृद्धों के अनुभवों का लाभ लेकर राष्ट्र निर्माण में जुटें युवा: डॉ. अभिजीत देशमुख

भोपाल। राजधानी के जवाहर चौक स्थित डॉ. अभिजीत देशमुख के सभागार में 'अभिव्यक्ति विचार...

भोपाल मेट्रो: मिशन मोड में होगा काम, बरखेड़ी की आरा मशीनें होंगी शिफ्ट

भोपाल। राजधानी में मेट्रो रेल प्रोजेक्ट की बाधाओं को दूर करने और निर्माण कार्य...

कुंभ वायरल गर्ल मामला: पति का दावा- ‘पत्नी प्रेग्नेंट है, पुलिस के सामने नहीं हो सकती पेश’

कोच्चि/भोपाल। प्रयागराज महाकुंभ से सुर्खियों में आई 'वायरल गर्ल' का मामला एक बार फिर...