16.2 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराज्य'गाड़ी सरकारी हो या प्राइवेट हूटर नहीं बजना चाहिए, VIP कल्चर...', CM...

‘गाड़ी सरकारी हो या प्राइवेट हूटर नहीं बजना चाहिए, VIP कल्चर…’, CM योगी के आदेश के बाद सड़कों पर उतरी बांदा पुलिस

Published on

बांदा,

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अफसरों के साथ बैठक में दिए गए निर्देश के बाद पुलिस सड़कों पर उतर आई. इसके बाद हूटर और सायरन का इस्तेमाल कर हुड़दंग मचाने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया. इसी क्रम में बांदा पुलिस हर चौराहे और हर थाना क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाने में जुटी है. इस संबंध में पुलिस लग्जरी गाड़ियों पर लगे हूटर, पार्टी का झंडा और काली फिल्म को हटाने के अलावा जुर्माना लगाने की कार्रवाई कर रही है.

दरअसल, सीएम योगी ने लोकसभा चुनाव के बाद अफसरों के साथ बैठक की. इसमें कानून व्यवस्था से लेकर विकास कार्यों की समीक्षा की और लापरवाही करने पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए. इसी दौरान CM ने ऐसे लग्जरी गाड़ियों, जिसमें हूटर और बत्ती लगाकर भौकाल बनाते हैं. ऐसे लोगों पर मुख्यमंत्री ने प्रभावी कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं.

‘CM ने बैठक में दिए ये निर्देश’
सीएम ने बैठक में कहा कि वाहन सरकारी हो या निजी, उनमें प्रेशर हॉर्न या हूटर नहीं बजाना चाहिए. जिनके पास है उसे तत्काल हटाया जाए. वीआईपी कल्चर किसी भी हालत में स्वीकार नहीं किया जाएगा. आदेश मिलते ही यूपी पुलिस तत्काल सड़कों पर उतर आई. वहीं, बांदा में एसपी अंकुर अग्रवाल के नेतृत्व में हर थाना क्षेत्र में पुलिस चौराहों से लेकर मुख्य मार्गों पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है और वाहनों से हूटर और काली फिल्म उतरवाई जा रही है.

मामले में SHO ने कही ये बात
कोतवाली नगर के एसएचओ अनूप दुबे ने बताया कि वाहनों में हूटर और बत्ती चेक की जा रही है. जो वाहन मानक के अनुरूप नहीं है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. अब तक बांदा शहर में सैकड़ों वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है. पूरे जिले में लाखों का जुर्माना लगाया जा चुका है. निर्देश का पालन न करने वालों के खिलाफ सीज की कार्रवाई भी की जाएगी.

Latest articles

इंसेंटिव राशि 10 हजार की मांग को लेकर सीटू यूनियन ने किया जंगी द्वार सभा

भोपाल। इंसेंटिव राशि 10 हजार रुपये किए जाने की मांग को लेकर सैकड़ो की...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

More like this