19.1 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली में चिलचिलाती गर्मी से राहत नहीं, लू के बीच मौसम विभाग...

दिल्ली में चिलचिलाती गर्मी से राहत नहीं, लू के बीच मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली में गर्मी का सितम जारी है। राजधानी में शनिवार को अधिकतम तापमान 44.6 डिगी सेल्यस रहा जो सामान्य से छह डिग्री अधिक है। इस तरह यहां लोगों को चिलचिलाती गर्मी से कोई राहत नहीं मिली। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली के आया नगर मौसम केंद्र में 46 डिग्री तथा पालम मौसम केंद्र में 44 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि रविवार को भी ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है । रविवार को आसमान साफ रह सकता है तथा लू चलते रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में अगले तीन दिन ‘ओरेंज ‘ अलर्ट रहेगा। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 45 डिग्री और 32 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

आगे कैसा रहेगा मौसम
आईएमडी ने कहा है कि 17 और 18 जून को उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों और हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली और पंजाब के कुछ हिस्सों में लू चलने की संभावना है, जबकि जम्मू संभाग, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, बिहार और झारखंड के कुछ हिस्सों में लू चलने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग ने शनिवार को कहा कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने के साथ ही महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी इलाकों में इसके आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो गई हैं। आईएमडी के अनुसार, आने वाले चार से पांच दिनों में मॉनसून के गंगा के मैदानी इलाकों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के बचे हुए इलाकों और बिहार के कुछ हिस्सों में भी पहुंचने की उम्मीद है।

पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश की संभावना
अरुणाचल प्रदेश में इन दो दिनों में अच्छी खासी बारिश होने की उम्मीद है। शनिवार को आईएमडी ने राज्य के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी सोमवार और मंगलवार को भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है। पश्चिम बंगाल और सिक्किम के उप-हिमालयी इलाकों में भी भारी बारिश होने की संभावना है। आईएमडी ने इन इलाकों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इसी तरह, असम और मेघालय में भी भारी बारिश की आशंका के चलते रेड अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी ने अगले तीन घंटों के भीतर बिहार के सुदूर पूर्वोत्तर इलाकों में गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने का अनुमान लगाया है।

दक्षिण में मानसून की शुरुआत
इस बीच, दक्षिण-पश्चिम मानसून महाराष्ट्र में शुरू हो गया है, जो नवसारी, जलगांव, अमरावती और चंद्रपुर जैसे क्षेत्रों के साथ-साथ बीजापुर, सुकमा, मलकानगिरी, विजयनगरम और इस्लामपुर जैसे अन्य क्षेत्रों को कवर कर रहा है। अगले तीन से चार दिनों में महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के अन्य हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...