7.6 C
London
Thursday, February 12, 2026
Homeशिक्षाबदल गईं NCERT पॉलिटिकल साइंस की किताबें, अयोध्या से गोधरा तक... हुए...

बदल गईं NCERT पॉलिटिकल साइंस की किताबें, अयोध्या से गोधरा तक… हुए ये 8 बड़े बदलाव’

Published on

एनसीईआरटी 12वीं कक्षा की राजनीति विज्ञान की नई किताब बाजार में आ गई है। इनमें कुछ बड़े बदलाव किए गए हैं। ये बदलाव अयोध्या विवाद मामले में सुप्रीम कोर्ट के 2019 के फैसले के बाद किए गए हैं। कुछ अहम बदलावों में शामिल है- बाबरी मस्जिद का नाम नहीं लिखा गया है। उसकी जगह ‘तीन गुंबदों वाली संरचना’ लिखा गया है। साथ ही, अयोध्या मामले से जुड़ी जानकारी को घटाकर आधा कर दिया गया है, जो पहले चार पेज में थी, अब वह दो पेज में है। NCERT 12th Political Science Book में जो बदलाव हुए हैं, वे हाल के दौर में भारत की राजनीति में आए नए बदलावों को दर्शाते हैं।

Ayodhya Vivad in NCERT Book: क्या क्या बदला
बीते दिनों NCERT ने अपनी वेबसाइट पर लिखा था, ‘राजनीति में आए नए बदलावों को देखते हुए विषयवस्तु को अपडेट किया गया है। सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ के फैसले और उसके स्वागत के बाद अयोध्या मामले पर लिखी गई बातें पूरी तरह से बदल दी गई हैं।’ एनसीईआरटी क्लास 12 पॉलिटिकल साइंस की किताब से बाबरी मस्जिद विध्वंस और हिंदुत्व का जिक्र हटा दिया है।

​पहले अयोध्या विवाद वाले हिस्से में दिसंबर 1992 में अयोध्या में विवादित ढांचे को गिराए जाने और भारतीय राजनीति, राष्ट्रवाद और धर्मनिरपेक्षता पर पड़ने वाले उसके असर के बारे में बताया गया था। अब नई किताब में लिखा है कि- सदियों पुराने राम जन्मभूमि मंदिर के कानूनी और राजनीतिक विवाद ने भारतीय राजनीति को प्रभावित किया, जिसका नतीजा 9 नवंबर, 2019 को सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के रूप में सामने आया।

Chapter 1: Challenges of Nation Building, पेज 10
पहले की किताब में लिखा था कि सीमा के दोनों ओर से हजारों महिलाओं का अपहरण कर लिया गया, उनका धर्म परिवर्तन कराकर जबरन शादी कर दी गई और कभी-कभी तो ‘परिवार के सम्मान’ के लिए उनके परिवारों ने ही उन्हें मार डाला। नए संस्करण में ‘सीमा के दोनों ओर से’ वाक्यांश को हटा दिया गया है और इसे और अधिक सामान्य बना दिया गया है।

Chapter 3: Politics of Planned Development, पेज 46
पहले ‘लेफ्ट’ का मतलब था गरीबों का साथ देने वाले लोग और उनके फायदे के लिए सरकारी नीतियां। लेकिन अब के वर्जन में ‘लेफ्ट’ का मतलब बदल गया है। नई किताब में ‘Left’ उन्हें कहा गया है जो खुली प्रतिस्पर्धा की बजाय अर्थव्यवस्था पर सरकारी नियंत्रण चाहते हैं।

Chapter 7: Regional Aspiration, पेज 119
पहले की किताब में लिखा था कि पाकिस्तान विवादित क्षेत्र को ‘आजाद पाकिस्तान’ कहता है, जबकि भारत इसे अवैध कब्जे वाला क्षेत्र मानता है। नए संस्करण में लिखा है कि भारत इस क्षेत्र को पाकिस्तान अधिकृत जम्मू और कश्मीर (POJK) कहता है, जोकि भारत सरकार के ताजा रुख के मुताबिक है।

Chapter 8: Recent Developments in Indian Politics, पेज 136
पहले की किताब में राम जन्मभूमि आंदोलन और बाबरी मस्जिद विध्वंस के राजनीतिक इस्तेमाल पर सवाल उठाए गए थे। नए संस्करण में सिर्फ राम जन्मभूमि आंदोलन पर ध्यान केंद्रित किया गया है।

Chapter 8: Recent Developments in Indian Politics, पेज 139
पहले की किताब में बाबरी मस्जिद विध्वंस और भारतीय राजनीति पर उसके असर पर चर्चा की गई थी। नए संस्करण में राम जन्मभूमि मंदिर विवाद के भारतीय राजनीति पर पड़ने वाले असर पर प्रकाश डाला गया है, जिसका नतीजा 2019 में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद राम मंदिर का निर्माण है।

NCERT Pol Science Book Class 11 में भी बदलाव
धर्मनिरपेक्षता, पेज 112 पर लिखा था कि 2002 में गुजरात में गोधरा कांड के बाद हुए दंगों में 1,000 से ज्यादा लोग मारे गए थे, जिनमें से ज्यादातर मुसलमान थे। अब नई किताब में लिखा है कि दंगों में 1,000 से ज्यादा लोग मारे गए थे। इसमें इस बात पर जोर दिया गया है कि किसी भी दंगे में सभी समुदायों के लोग पीड़ित होते हैं।

NCERT Class 11 राजनीति विज्ञान किताब में बदलाव
चैप्टर 8- धर्मनिरपेक्षता, पेज 117 पर पहले लिखा था कि नेहरू ने बहुसंख्यक समुदाय के सांप्रदायिकता को राष्ट्रीय एकता के लिए खतरा बताया था। नए संस्करण में राष्ट्रीय एकता का जिक्र हटा दिया गया है और सिर्फ नेहरू द्वारा सांप्रदायिकता की आलोचना पर ध्यान केंद्रित किया गया है।

Latest articles

बोर्ड परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू, मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं —तनावमुक्त होकर आत्मविश्वास और एकाग्रता के साथ परीक्षा देने की अपील

भोपाल मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं सहित सीबीएसई, आईसीएसई...

भेल इंटक के नेता नरेंद्र कुमार तिवारी का निधन

भोपाल भेल इंटक व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता  नरेंद्र कुमार तिवारी का लंबी बीमारी के...

सार्थक वेलफेयर सोसाइटी ने सेवा बस्ती में जरूरतमंदों को कपड़े बांटे

भोपाल सार्थक वेलफेयर सोसाइटी द्वारा झील नगर स्थित सेवा बस्ती, अयोध्या बायपास, भोपाल में जरूरतमंद...

More like this

बोर्ड परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू, मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं —तनावमुक्त होकर आत्मविश्वास और एकाग्रता के साथ परीक्षा देने की अपील

भोपाल मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं सहित सीबीएसई, आईसीएसई...

भौतिक और सामाजिक विकास का संतुलन है बजट : राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर — ओरिएंटल कॉलेज भोपाल में विकसित भारत बजट पर युवा संवाद

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि...

सीएम ने सुभाष स्कूल में छात्रों से किया ‘परीक्षा पर संवाद

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को सुभाष एक्सीलेंस स्कूल में आयोजित 'परीक्षा पर...