19.1 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराज्यबेल्ट से पीटा, मुक्के मारे, फिर लिव-इन पार्टनर के साथ जबरन बनाया...

बेल्ट से पीटा, मुक्के मारे, फिर लिव-इन पार्टनर के साथ जबरन बनाया अप्राकृतिक यौन संबंध

Published on

ठाणे,

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक 27 वर्षीय व्यक्ति के खिलाफ अपनी लिव-इन पार्टनर की पिटाई करने और उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने 25 वर्षीय पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 377 (अप्राकृतिक यौन संबंध), 324 (चोट पहुंचाना), 506 (आपराधिक धमकी) और अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत केस दर्ज किया है.

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि उसके लिव-इन पार्टनर ने 13 और 14 जून की रात उसके साथ जबरन अप्राकृतिक यौन संबंध बनाया. उसके इनकार करने पर उसे बेल्ट से जमकर पीटा और मुक्के भी मारा. इसके बाद उसे जान से मारने की धमकी भी दिया. पीड़िता ने अगले दिन अंबरनाथ पुलिस स्टेशन पर पहुंचकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है. इस मामले की जांच जारी है.

बताते चलें कि मार्च में ठाणे इलाके में एक 12 साल के बच्चे के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने की कोशिश की गई थी. इसमें असफल होने पर दो आरोपियों ने नाबालिग बच्चे की हत्या कर दी थी. उसकी लाश एक तालाब के अंदर मिली थी. इस मामले में पुलिस ने राजमिस्त्री का काम करने वाले दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया था. दोनों के खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था.

पुलिस ने बताया था कि दोनों आरोपियों ने ठाकुरपाड़ा इलाके से 12 साल के बच्चे का अपहरण कर किया था. इसके बाद उसे एक सुनसान जगह पर ले गए और अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने की कोशिश करने लगे. लेकिन लड़के ने शोर मचा दिया, तो आरोपी घबरा गए और बच्चे की हत्या कर दी. फिर बच्चे का हाथ-पैर बांधकर उसकी लाश को नवी मुंबई के तलोजा के पास एक गांव के तालाब में फेंक दिया था.

बताया गया कि 25 मार्च को नाबालिग बच्चा अपने घर से खेलने के लिए बाहर निकला था. लेकिन घर से बाहर निकलने के बाद वो लापता हो गया. घरवालों ने उसे यहां वहां तलाश किया. लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला. इसके बाद उसके परिजन शिल-दाइघर पुलिस स्टेशन पहुंचे और वहां उसके गुमशुदा हो जाने की शिकायत दर्ज कराई. फिर पुलिस ने तलोजा के पास एक तालाब से बच्चे की लाश बरामद की थी.

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this