19.1 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयक्या दिल्ली में जल संकट केजरीवाल सरकार के कंट्रोल से बाहर है?...

क्या दिल्ली में जल संकट केजरीवाल सरकार के कंट्रोल से बाहर है? आप विधायकों ने केंद्र मंत्री से लगाई गुहार

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली में पानी की भारी किल्लत के बीच आम आदमी पार्टी (आप) के विधायकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सी आर पाटिल को एक पत्र सौंपा। इसमें उनसे आग्रह किया गया कि वे यह सुनिश्चित करके दिल्ली के निवासियों को तत्काल राहत प्रदान करें कि हरियाणा राष्ट्रीय राजधानी को पानी की आपूर्ति करे। आप के विधायक दिलीप पांडे ने कहा कि दिल्ली में पानी का संकट हर गुजरते पल के साथ गंभीर होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि यमुना का जलस्तर घटने से दिल्ली के कई इलाकों में पानी की आपूर्ति कम हो रही है।

आप नेता ने कहा कि पार्टी के सभी विधायकों ने शनिवार को केंद्रीय जलशक्ति मंत्री को पत्र लिखा, उनके सभी सार्वजनिक और व्यक्तिगत फोन नंबरों पर ईमेल और मैसेज किया और उन्हें बताया कि दिल्ली में पानी का गंभीर संकट है। यह पत्र विधायकों ने रविवार को यहां पाटिल के आवास पर सौंपा।

पांडे ने कहा, ‘सी आर पाटिल केंद्र सरकार में एक जिम्मेदार व्यक्ति हैं और जलशक्ति मंत्री हैं। इसलिए, दिल्ली के लोगों को उम्मीद है कि अगर वह एक अभिभावक की भूमिका निभाते हैं और अंतर-राज्यीय समन्वय करते हैं, तो दिल्ली के दो करोड़ लोगों को इस भीषण गर्मी में पानी मिलेगा। दिल्लीवासियों का जीवन परेशान होने से बच जाएगा।’ उन्होंने मुनक नहर के कुछ वीडियो और फोटो दिखाते हुए कहा कि जल माफिया मुनक नहर में पाइप लगाकर पानी चोरी कर रहे हैं।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...