9.6 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeखेलक्रिकेट के मैदान पर सबसे 'जानलेवा' कैच! एक छोटी सी चूक से...

क्रिकेट के मैदान पर सबसे ‘जानलेवा’ कैच! एक छोटी सी चूक से सिर के परखच्चे उड़ जाते

Published on

नई दिल्ली

दुनिया के हर क्रिकेट नेशन में इस समय आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 की धूम मची हुई है। टूर्नामेंट का आयोजन अमेरिका और वेस्टइंडीज में संयुक्त रूप से किया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ इंग्लैंड में भी एक प्रतियोगिता खेली जा रही है। इसका नाम है टी20 ब्लास्ट। विश्व कप के बीच में भले ही इसमें होने वाले मुकाबलों की चर्चा नहीं हो रही हो लेकिन, डरहम की तरफ से खेलने वाले एक खिलाड़ी पॉल कफलिन ने कुछ ऐसा किया जिससे सनसनी मच गई है।
दरअसल पॉल कफलिन ने लंकाशायर के खिलाफ अपनी ही गेंद पर एक ऐसा हैरान करने वाला कैच लपका है जो अब इंटरनेट पर आग लगा रहा है। उनके इस कैच पर से किसी की नजर नहीं हट रही है। पॉल ने इस कैच को पकड़ने के लिए अपने जान को भी जोखिम में डाल दिया। पॉल अगर एक सेकेंड के लिए भी चूकते तो मैदान पर एक बड़ा हादसा हो सकता था।

मैदान पर टल गया बड़ा हादसा
बता दें कि डरहम की टीम ने मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के खेल में 218 रन का स्कोर खड़ा किया था। इस स्कोर का बचा करने उतरी लंकाशायर की शुरुआत काफी खराब रही। टीम ने पहले ही ओवर में अपना विकेट गंवा दिया। इसके बाद पारी का तीसरा ओवर करने आए पॉल कफलिन ने डरहम को दूसरी सफलता दिलाई। कफलिन ने अपने पहले ओवर की तीसरी गेंद पर ल्यूक वेल्स को आउट किया।

कफलिन की इस गेंद पर ल्यूक वेल्स ने एक झन्नाटेदार शॉट खेला था। ल्यूक के बैट से लगकर गेंद बंदूक की गोली से भी तेज निकली थी। ल्यूक का शॉट बिल्क सीध में था और पॉल कफलिन बस खुद को उससे बचाना चाह रहे थे। उसी दौरान कफलिन ने अपना हाथ खुद को बचाने के लिए खड़ा किया और गेंद सीधे उनके हाथ में चिपक गई। ल्यूक का इस कैच को पकड़ने का रिएक्शन टाइम एक सेकेंड से भी कम का था। अगर पॉल कफलिन इस गेंद पर अपना हाथ नहीं लगाते तो शायद एक बड़ा हादसा हो सकता था। हालांकि, मैच में लंकाशायर ने भी डरहम को कड़ी टक्कर देने की कोशिश की थी, लेकिन अंत में उसे 2 रन से हार मिली।

Latest articles

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...