9.6 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeखेलपहले फर्ज्ञूसन-बोल्ट ने बरपाया कहर, फिर कॉनवे का चला बल्ला; पापुआ न्यू...

पहले फर्ज्ञूसन-बोल्ट ने बरपाया कहर, फिर कॉनवे का चला बल्ला; पापुआ न्यू गिनी को 7 विकेट से हराया

Published on

ट्रिनीडाड

न्यूजीलैंड ने पापुआ न्यू गिनी को 7 विकेट से हरा दिया है. मैच के सबसे बड़े हीरो लॉकी फर्ज्ञूसन रहे, जिन्होंने अपने स्पेल के चारों ओवर मेडन फेंके और साथ ही 3 विकेट भी चटकाए. पापुआ न्यू गिनी पहले खेलते हुए महज 78 रन पर सिमट गई. टीम के केवल 3 बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को छू सके और सबसे ज्यादा रन चार्ल्स अमिनी ने बनाए. उन्होंने 25 गेंद में 17 रन की पारी खेली. वहीं जब न्यूजीलैंड लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो फिन एलन और रचिन रवींद्र जल्दी आउट हो गए, लेकिन डेवोन कॉनवे ने 32 गेंद में 35 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली. इस पारी में उन्होंने 2 चौके और 3 छक्के लगाए. केन विलियमसन और डेरिल मिचेल ने क्रमशः 18 रन और 19 रन की पारी खेली.

न्यूजीलैंड के सामने 79 रनों का लक्ष्य था. पापुआ न्यू गिनी की ओर से गेंदबाजी में लाजवाब शुरुआत हुई क्योंकि फिन एलन शून्य के स्कोर पर आउट हो गए. रचिन रवींद्र भी मात्र 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए, जिससे कीवी टीम 20 रन के स्कोर तक 2 विकेट गंवा चुकी थी. पावरप्ले ओवरों में न्यूजीलैंड ने 2 विकेट के नुकसान पर 29 रन बना लिए. कप्तान केन विलियमसन और डेवोन कॉनवे के बीच 34 रन की अहम साझेदारी हुई, लेकिन 10वें ओवर में कॉनवे 32 गेंद में 35 रन पारी खेलकर आउट हो गए. 10 ओवर में न्यूजीलैंड ने 3 विकेट खो कर 56 रन बना लिए थे. केन विलियमसन और डेरिल मिचेल क्रीज़ पर डटे हुए थे. अगले 2 ओवरों में 21 रन आए. वहीं 13वें ओवर में डेरिल ने विनिंग शॉट लगाया और डबल रन भागते हुए न्यूजीलैंड की जीत सुनिश्चित की. कप्तान केन विलियमसन 17 गेंद में 18 रन, वहीं डेरिल मिचेल 10 गेंद में 17 रन बनाकर नाबाद रहे. न्यूजीलैंड ने इस मैच को 46 गेंद शेष रहते जीता है.

ट्रेंट बोल्ट ने ली रिटायरमेंट
न्यूजीलैंड के क्रिकेटर ट्रेंट बोल्ट का यह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में आखिरी मैच रहा. उन्होंने अपने आखिरी मैच में 4 ओवर में 14 रन देकर 2 विकेट लिए. न्यूजीलैंड की पारी समाप्त होने के बाद बोल्ट ने कहा कि देश के लिए खेलना उनके लिए हमेशा गर्व की बात रही. उन्होंने बताया कि यह उनके करियर का आखिरी मैच है. साथ ही उन्होंने टिम सउदी के साथ दोस्ती और 12 साल उनके साथ खेलने को सम्मान का विषय बताया. बोल्ट निराश दिखे कि उनकी टीम वर्ल्ड कप के अगले चरण में नहीं पहुंच सकी.

Latest articles

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...