16 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीय'मेरी बात तो बाद की बात है, मैं चाह रहा था प्रियंका...

‘मेरी बात तो बाद की बात है, मैं चाह रहा था प्रियंका गांधी…’, पत्नी के चुनाव लड़ने पर रॉबर्ट वाड्रा का पहला रिएक्शन

Published on

नई दिल्ली

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा ने मंगलवार को अपनी पत्नी प्रियंका गांधी वाड्रा को वायनाड से चुनाव मैदान में उतारने के पार्टी के कदम पर रिएक्शन दिया है। उन्होंने कहा कि सबसे पहले मैं भारतीय जनता पार्टी को सबक सिखाने के लिए भारत के लोगों को धन्यवाद दूंगा। उन्होंने धर्म के आधार पर राजनीति की।

रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि मुझे खुशी है कि प्रियंका गांधी वायनाड से लड़ने जा रही हैं। उन्हें संसद में होना चाहिए, इसलिए नहीं कि वह प्रचार कर रही हैं बल्कि मैं चाहता हूं कि वह मुझसे पहले संसद में हों। उन्होंने आगे कहा कि मैं खुश हूं और मुझे उम्मीद है कि लोग उन्हें अच्छा जनादेश देंगे। वाड्रा ने कहा कि हमारा ध्यान देश के मुद्दों पर लोगों के लिए लड़ना था। रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका ने काफी मेहनत की है। उन्होंने हर जगह यात्रा की और आज हमारे पास एक मजबूत विपक्ष है। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने यह सब अपने पिता और दादी से सीखा है।

बीजेपी इस समय परेशान
रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस समय चिंतित और काफी परेशान है। वह यह समझने के लिए इकट्ठा हो रहें हैं कि हम आगे क्या कर सकते हैं। प्रियंका गांधी मुद्दों को उठाएंगी। उन्होंने एक नारा दिया था लड़की हूं और लड़ सकती हूं। उन्होंने लंबे समय तक महिलाओं के लिए लड़ाई लड़ी है। उन्होंने कहा कि बीजेपी को अपना इतिहास देखना चाहिए। वे परिवारवाद के बारे में बात नहीं कर सकते। हम उनसे लड़ेंगे और एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र बनाएंगे।

मैं चाहता था कि प्रियंका सांसद बनें- रॉबर्ट वाड्रा
प्रियंका गांधी के पति ने कहा कि मैं हमेशा से सक्रिय राजनीति में रहना चाहता था। मैं चाहता था कि प्रियंका गांधी सांसद बनें। मुझे उम्मीद है कि वह भारी बहुमत से जीतेंगी। मैं चाहता हूं कि वह लोगों के वास्तविक मुद्दे उठाएं। प्रियंका एक समझदार महिला हैं। मैं चाहता था कि वह मुझसे पहले संसद में हों। प्रियंका गांधी दशकों से कांग्रेस के लिए प्रचार करती रही हैं, लेकिन सालर 2019 में वह सक्रिय राजनीति में आई थीं। उन्हें उत्तर प्रदेश के एक हिस्से की जिम्मेदारी मिली थी और इस बार वह अमेठी और रायबरेली पर ज्यादा फोकस कर रही थीं।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...