19.7 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeखेलटेस्ट-वनडे टीम अलग-अलग... गौतम गंभीर की बड़ी शर्त? तीनों फॉर्मेट खेलने वालों...

टेस्ट-वनडे टीम अलग-अलग… गौतम गंभीर की बड़ी शर्त? तीनों फॉर्मेट खेलने वालों का सपना टूट जाएगा

Published on

नई दिल्ली

भारतीय टीम के हेड कोच पद के लिए गौतम गंभीर के पहले राउंड का इंटरव्यू हो गया है। पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज गंभीर का नया भारतीय हेड कोच बनना तय दिख रहा है। क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी ने गंभीर का इंटरव्यू लिया। इस कमेटी में अशोक मल्होत्रा, जतिन परांजपे और सुलक्षणा नाइक शामिल हैं। गंभीर ने दिल्ली से वीडियो कॉल पर इंटरव्यू दिया। अभी गंभीर का एक राउंड और इंटरव्यू होने वाला है। बीसीसीआई ने आवेदकों को शॉर्टलिस्ट करने का जिम्मा सीएसी को ही सौंपा था।

बीसीसीआई के सामने गंभीर की मांगें
गौतम गंभीर ने मुख्य कोच पद के लिए बीसीसीआई के सामने कुछ मांगें रखीं। रिपोर्ट की मानें तो इसमें टीम पर पूर्ण नियंत्रण के साथ ही सफेद गेंद और लाल गेंद के लिए अलग-अलग टीमें शामिल हैं।बीसीसीआई पहले ही स्वीकार कर चुका है और उन्हें इस भूमिका के लिए नियुक्त करने का इच्छुक है। अगर ऐसा होता है कि भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में खेलने वाले खिलाड़ियों के लिए गंभीर का हेड कोच बनना बड़ा झटका होने वाला है।

गंभीर जता चुके कोच बनने की इच्छा
आईपीएल के बाद अबु धाबी में एक कार्यक्रम में गौतम गंभीर ने कहा था कि भारतीय टीम का कोच बनने से बड़ा सम्मान कुछ नहीं है। उन्होंने कहा था, ‘देखिए, मुझे भारतीय टीम का कोच बनना अच्छा लगेगा। इससे बड़ा कोई सम्मान नहीं है। अपनी राष्ट्रीय टीम को कोचिंग देने से बड़ा कोई सम्मान नहीं है। आप 140 करोड़ भारतीयों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और जब आप भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं, तो उससे बड़ा कुछ भी नहीं हो सकता है।’

2027 तक रहेगा गंभीर का कार्यकाल
गौतम गंभीर का भारतीय हेड कोच के रूप में नाम का ऐलान होता है तो उनका कार्यकाल दिसंबर 2027 तक रहेगा। भारत को अगले साल चैंपियंस ट्रॉफी खेलना है। 2026 में टी20 वर्ल्ड कप है। 2025 में आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल भी होना है। इसके बाद 2027 में वनडे वर्ल्ड कप खेला जाना है।

Latest articles

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...